उत्तर प्रदेश

कहां से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊः अमेठी से टिकट नहीं मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर अभी भी अटकलें लगी हुई हैं इस बीच सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है कि राहुल गांधी चुनाव जीतने के बाद, जिस सीट को छोड़ेंगे, उसी सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं दरअसल, राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं और यदि इन दोनों सीटों पर राहुल गांधी चुनाव जीतते हैं तो राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी पड़ेगी और इसी छोड़ी गई सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं

Newsexpress24. Com download 2024 05 03t115158. 768

WhatsApp Group Join Now

रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर कई दिनों जारी सस्पेंस समाप्त हो गया है कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का घोषणा कर दिया है. यह सीट पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के पास थी जबकि अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12:15 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना होंगे

राहुल गांधी के रायबरेली सीट से मैदान में उतरने से अमेठी में एक दिलचस्प मुकाबला टल गया है. इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी दूसरी बार मैदान में हैं रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा
किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के करीबी विश्वासपात्र हैं वह रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं जब गांधी परिवार से जुड़े मामलों की बात आती है तो किशोरी लाल शर्मा रायबरेली और अमेठी में प्वाइंट-पर्सन हैं बता दें कि अब पार्टी द्वारा घोषणा होने के बाद किशोरी लाल शर्मा बीजेपी की स्मृति ईरानी के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी को हराया था

Back to top button