उत्तर प्रदेश

हो जाएं तैयार! UP में इस स्थान से बेहद खूबसूरत दिखेगा सनसेट का नजारा

यूपी का पीलीभीत जिला टाइगर रिजर्व के जंगलों के लिए तो फेमस है ही लेकिन यहां कई ऐसे स्पॉट हैं जो पर्यटन के लिहाज से काफी अधिक जरूरी हैं. इनमें से एक है पीलीभीत का शारदा सागर डैम, इस स्पॉट पर सनसेट को देखने वालों का जमावड़ा रहता है. लोगों के बीच इसकी बढ़ती दीवानगी को देखते हुए सिंचाई विभाग इसके जीर्णोद्धार का प्लान बना रहा है. डैम के सर्विस रोड पर लाइटिंग के साथ ही साथ यहां बने पार्क को भी विकसित किया जाएगा.
WhatsApp Group Join Now
 

New year

वैसे तो यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर करने आने वाले सैलानी मुख्य तौर पर टाइगर का दीदार करने के लिए ही आते हैं. लेकिन टाइगर सफारी के इतर पीलीभीत में तमाम ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं. जो दूर दराजसे आए पर्यटकों के साथ ही साथ क्षेत्रीय पर्यटकों के लिए भी काफी रोमांचक साबित हो रहे हैं.

UP में गोवा का मजा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तकरीबन 25 वर्ग किमी. क्षेत्र में शारदा सागर डैम स्थित है. इस डैम के एक किनारे पर खूबसूरत चूका बीच बना है. जो पर्यटकों को गोवा जैसा अनुभव यूपी में ही देता है. तो वहीं डैम के दूसरे छोर पर पीलीभीत जिले को उत्तराखंड से जोड़ने वाली सड़क बनी है. शाम को डैम पर सूर्यास्त देखने के शौकीनों का मेला सा लगा रहता है. इसी को देखते हुए अब सिंचाई विभाग की ओर से इस स्पॉट को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की कवायद की जा रही है. डैम के सर्विस रोड पर 71 सोलर लाइट लगवाई जा रही हैं. वहीं निरीक्षण पर आए शारदा सागर खंड के अधिशासी अभियंता मुकेश पोरवाल ने चूका एसएसबी कैंप स्थित पार्क को ऑपरेशनल करने के भी निर्देश दिए.

ऐसे पहुंचें शारदा सागर डैम
अगर आप भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के शारदा सागर डैम के किनारे से सूर्यास्त का अनुभव लेना चाहते हैं. तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीलीभीत जिला मुख्यालय से वेरिफिकेशन प्वाइंट पहुंचना होगा. जहां से जंगल के रास्ते आप शारदा सागर डैम पहुंच सकते हैं. यह डैम पीलीभीत से कुल 53 किमी. की दूरी पर है.

Back to top button