गाजियाबाद पुलिस ने 452 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए किया गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शहर जोन, देहात जोन और ट्रांस हिंडन जोन में एक विशेष अभियान चलाया. इस तीन घंटे के अभियान में 452 लोगों को सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए अरैस्ट किया गया.

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिले के कई इलाकों में लोग खुलेआम सड़क पर शराब पीते हैं. इससे आने-जाने वालों को कठिनाई होती थी. सभी अरैस्ट लोगों को पुलिस स्टेशन लाया गया. मेडिकल जांच के बाद 34 पुलिस एक्ट के अनुसार इनका चालान किया गया.
शहर जोन के डीसीपी राजेश कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में 196 लोगों को पकड़ा गया. इनमें कोतवाली नगर से 42, विजयनगर से 34, सिहानी गेट से 13, नंदग्राम से 58, कवि नगर से 25 और मधुबन बापूधाम से 24 लोग शामिल हैं.
ट्रांस हिंडन जोन के डीसीपी निमिष पाटिल के अनुसार, उनके क्षेत्र में 122 लोगों को अरैस्ट किया गया. इनमें थाना इंदिरापुरम से 18, कौशांबी से 35, खोड़ा से 8, लिंक रोड से 26, शालीमार गार्डन से 15 और टीला मोड़ से 20 लोग शामिल हैं.
गाजियाबाद पुलिस पिछले एक महीने से यह अभियान चला रही है. इस विशेष अभियान में सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल रहे. अभियान सड़क किनारे, शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया.
डीसीपी रुरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा इसी ढंग से इस 3 घंटे के अभियान में देहात जोन में पुलिस ने 134 लोगों को पकड़ा. जिसमें से थाना लोनी में 12 ट्रोनिका सिटी में 11 अंकुर विहार में 04 लोनी बॉर्डर में 15 मसूरी में 11 मुरादनगर में 27 मोदीनगर में 02 निवाड़ी में 07 भोजपुर में 09 वेव सिटी में 06 क्रॉसिंग रिपब्लिक में 30 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

