उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

 

गाजियाबाद में आज सुबह से धूप खिली है, दिन में कभी धूप तो कभी मामूली बारिश का अनुमान है. सुबह के समय न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने का पूर्व अनुमान है. इससे पहले शनिवार तड़के 62 मिलीमीटर बा

Download 2025 08 10t102808. 471

WhatsApp Group Join Now

आज मौसम में राहत

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वेस्ट उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पूर्वांचल और पहाड़ों पर भी इस समय बारिश हो रही है. वेस्ट उत्तर प्रदेश में बारिश से कई जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई. 20 सितंबर तक इस क्षेत्र में मानसूनी बारिश का दौर रहता है. गाजियाबाद में 10 दिनों में दूसरी बार भारी बारिश हुई. जिससे कई स्थान मकान खिसक गए, तो कहीं 2 फीट तक पानी भर गया. लेकिन आज मौसम में राहत देखने को मिली है. धूप खिलने के साथ आसमान में बीच बीच में बादल भी छाये जा रहे हैं.

 

शनिवार को शहर पानी पानी हुआ

गाजियाबाद में शनिवार तड़के 4 बजे से बारिश हुई. लगातार 4 घंटे भारी बारिश हुई. उसके बाद दिन में भी रुक रुककर बारिश होती रही. मौसम विभाग ने आज 62 मिमी बारिश दर्ज की है. चारों तरफ पानी ही पानी भर गया. कहीं पुलिस चौकी डूब गईं, सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया.

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने कहा कि जल भराव के हॉटस्पॉट स्थलों पर रक्षाबंधन पर 400 कर्मचारी उतारे. जिसमें भिन्न भिन्न स्थानों पर पानी को ट्रैंकरों से निकाला गया. जहां नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के आवास के बाहर ही 2 फीट पानी भरा रहा, यहां टैंकरों से पानी निकाला गया.

 

Back to top button