उत्तर प्रदेश

गोरखपुर रूट की ट्रेनें हुई रद्द, बढ़ गई यात्रियों की दिक्कतें

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर रूट की चार दर्जन से अधिक ट्रेनों को खारिज कर दिया है. इस रूट पर ट्रेनों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. हालांकि दिवाली पर्व से दो दिन पहले ट्रेनों की बहाली भी हो जाएगी.पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 14 से 28 अक्तूबर के बीच 50 ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है. साथ ही 64 ट्रेनों के रास्ते भी बदल दिए गए हैं.

 

5330806f aa53 45e3 8a0e 77a5b4997b67 1719636153367

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि ट्रेनों को कैंसिल करने और उनके रूट बदलने के पीछे कारण है कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रूट पर डोमिनगढ़ से जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग का कार्य कराया जाएगा कुसम्ही, गोरखपुर कैंट से गोरखपुर तक तीसरी लाइन को लेकर डोमिनगढ़ स्टेशन पर प्री-नान इंटरलॉकिंग का काम होगा.

ये ट्रेनें हुईं निरस्त

ट्रेन कब से कब तक निरस्त

– 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं एक्सप्रेस 15 से 23 अक्तूबर और 25 से 27 अक्तूबर

– 12530/12529 लखनऊ जं-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 15 से 26 अक्तूबर

– 22531/22532 छपरा-मथुरा जं एक्सप्रेस 16 से 25 अक्तूबर

– 15081/05082 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस 14 से 27 अक्तूबर

– 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 से 27 अक्तूबर

– 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 15 से 28 अक्तूबर

– 15114 छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस 13 से 26 अक्तूबर

– 15113 गोमतीनगर-छपरा न्यायालय एक्सप्रेस 14 से 27 अक्तूबर

– 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 16 से 26 अक्तूबर

– 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 17 से 27 अक्तूबर

– 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 16, 19, 21, 23 और 26 अक्तूबर

– 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18, 20, 22, 25 और 27 अक्तूबर

ये ट्रेनें भी रद

लखनऊ होकर जाने वाली इन ट्रेनों के अतिरिक्त इस अवधि में विभिन्न तारीखों में 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी, 04031/04032 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा, 04493/04494 गोरखपुर-दिल्ली, 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच, 05425/05426 भटनी-अयोध्या धाम, 05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर, 05093/05094 गोरखपुर-गोंडा, 05091/05092 गोंडा-सीतापुर, 05031/05032 गोरखपुर-गोंडा, 05471/05472 नकहा जंगल-नौतनवा, 05469/05470 नकहा जंगल-नौतनवा, 05033/05034 गोरखपुर-गोंडा, 05453/05454 गोंडा-सीतापुर, 04313/04314 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार, 04195/04196आगरा कैंट-फारबिसगंज, 05055/05056 लालकुआं-वाराणसी सिटी, 05301/05302 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस भी रद रहेंगी.

बदले रास्ते से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

अलग-अलग तिथियों में 02563/ 02564 बरौनी-नई दिल्ली कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं-बनारस-वाराणसी जं-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलेगी इसकी वजह से यह ट्रेन ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान नहीं आएगी इसी तरह 02569/ 02570 दरभंगा-नई दिल्ली, 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली, 15707/15708 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 64 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी.

Back to top button