उत्तर प्रदेश

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी समेत इन संस्थानों में निकली सरकारी नौकरी

अगर आप सरकारी संगठनों में काम करने की ख़्वाहिश रखते हैं और सरकारी जॉब करना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए उन संस्थानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां वर्तमान में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. आइए जानते हैं इन संस्थानों में निकली भर्ती के लिए कब है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख.

Download 11 38

WhatsApp Group Join Now

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

अगर आप टीचिंग के क्षेत्र में जॉब की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) विद्यालय सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, सेंट्रल हिंदू बॉयज विद्यालय और श्री रणवीर संस्कृत यूनिवर्सिटी  में प्रिंसिपल और शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है. इस भर्ती अभियान के तहत   कुल 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें राय दी जाती है कि वे 12 जुलाई से पहले औनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाकर पूरी कर लें.

अग्निवीर भर्ती

जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उन्हें बता दें,अग्निवीर के लिए भर्ती बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित की जाएगी. जिले के चक्कर मैदान में 10 जुलाई से 24 जुलाई तक आठ जिलों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. अग्निवीर की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ लेजर-प्रिंटेड एडमिट कार्ड लाना होगा. अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट 10 जुलाई से 19 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा. इसके बद मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन राउंड आयोजित किया जाएगा.

UPSSSC होम्योपैथिक फार्मासिस्टों की भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) ने होम्योपैथिक फार्मासिस्टों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के अनुसार 397 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. बता दें, औनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून से प्रारम्भ हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं.

Back to top button