उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कर रही है किसानों को मुआवजा दिलाने की दिशा में काम

सरकारें कई बार सड़क, हाइवे और फैक्ट्री आदि के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करते हैं इसके बदले किसानों को मुआवजा दिया जाता है लेकिन, किसानों की एक बड़ी विरोध मुआवजे की राशि को लेकर होती है किसानों का बोलना होता है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जाता हालांकि, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इस दिशा में काम कर रही है कि किसानों को उनकी जमीन के बदले उचित मुआवजा दिया जा सके

Yogi 1475

WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण खेती की जमीन का दर बढ़ाने पर विचार कर रहा है अब किसानों को यहां की जमीन की बढ़ी हुई कीमतें मिलेगी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले किसानों के लिए प्राधिकरण की तरफ से बड़ा प्लान तैयार किया गया हैं प्राधिकरण के निर्णय से 21 गांवों के किसानों को फायदा मिलेगा गांव के किसान पुरानी रेट 41,25 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से अपनी जमीन बेचने से इंकार कर चुके हैं इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अगली बोर्ड बैठक में जमीन की दरों में होने वाली बढ़ोतरी तय की जाएगी हालांकि अभी तक बैठक की तारीख तय नहीं की गई है

प्राधिकरण की तरफ से जारी किया गया था नोटिस
जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 21 गांव से लगभग 600 हेक्टेयर जमीन खरीदने का इरादा जताया गया था क्योंकि ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से निवेशक इस क्षेत्र में घर, मकान, दुकान फैक्ट्री आदि लगाने में इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं इसके लिए प्राधिकरण लगातार जमीन खरीद रहा है

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से जमीन खरीदने के लिए नियमित रूप से दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है इसकी वजह प्राधिकरण की रेट और बाजार की दरों में काफी अंतर देखा जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि गौतम बुद्ध नगर के मजिस्ट्रेट से इस संबंध में सहायता के लिए बोला गया है ताकि किसानों को उचित मूल्य दिया जा सके

सस्ते दामों में ली जाती है किसानों की जमीन
प्राधिकरण के उत्तरदायी ऑफिसरों ने कहा कि वर्तमान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 4,125 वर्ग मीटर की रेट से किसानों से जमीन खरीद रहा है जबकि बाजार रेट करीब 15,000 से 20,000 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बिक रहा है इसलिए किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को जमीन देने से इंकार कर दिया है

इसे लेकर किसानों से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि बाजार में जमीन की कीमतें बहुत अधिक हैं इसलिए हम अपनी जमीन 4,125 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्राधिकरण को क्यों देंगे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को इस पूरे मुद्दे पर सोच विचार करना चाहिए कि हर वर्ष कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को भी दरों में जोड़ा जाना चाहिए

अगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 600 हेक्टेयर की जमीन के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में जमीन खरीदने का विकल्प ढूंढ रहा है तो किसान पूरी तरह से अपनी जमीन बेचने से इनकार कर रहे हैं और इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचों का निर्माण करने में कठिनाई हो रही है मौजूदा रेट पर यहां के किसान अपनी जमीन बेचने को तैयार नही हैं इसलिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से मूल्य बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है

Back to top button