उत्तर प्रदेश

यूपी में बेहद पसंद किए जाते हैं गुप्ता जी के भरवा मिर्च के पकौड़े

मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर लखनऊ मार्ग के किनारे मरोचा के पास गुप्ता जी का जलपान गृह मौजूद है, जहां पर भरवे मिर्चे पकोड़ा बहुत ही फेमस हैं, जिसको दूर-दराज से लोग खाने आते हैं, यहां एक पकोड़े की मूल्य मात्र ₹10 है इस पकोड़े में भरवा मिर्चे के बीच में स्वादिष्ट आलू का चोखा भरा जाता है उसके बाद बेसन का लेप लगाकर फ्राई किया जाता है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है लोग इस स्वाद के दीवाने हैं गुप्ता जी के भरवा मिर्च पकोड़ा खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं

Images 26 7

WhatsApp Group Join Now

हरी मिर्च के भरवा पकौड़े

हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जी से लेकर आचार बनाने तक किया जाता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं कैसे बनाए जाते हैं हरी मिर्च के भरवा पकौड़े इस पकोड़े को बनाने के लिए  उबले आलू की स्टफिंग से बनाए गए ये हरी मिर्च के पकौड़े खाने में बहुत ही मजेदार लगते हैं जिसे यूपी में खूब बनाया जाता है

हरी मिर्च के भरवा पकौड़े बनाने की विधि

हरी मिर्च के भरवा पकोड़े बनाने के लिए आपको सबसे पहले  एक बाउल में भरावन की सारी सामग्री डालें और आलू मैश कर मिला लें पकौड़ों का भरावन तैयार है अब बड़ी हरी मिर्च को एक तरफ से फाड़ लें और यदि बीज अधिक हों तो निकाल दें मीडियम आंच पर एक कड़ाही में ऑयल डालकर गरम होने के लिए रखें एक बाउल या बर्तन में बेसन,गरम मसाला,चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच ऑयल डालें फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार करें ध्यान रखें घोल न अधिक गाढ़ा हो और न ही अधिक पतला अधिक गाढ़ा होने पर खाने में स्वाद नहीं आएगा और कम गाढ़ा होने पर भी स्वाद नहीं आएगा इसलिए घोल को बराबर मात्रा में रखना चाहिए घोल ऐसा हो, जो मिर्ची पर एक पतली परत बना दे अब सारी मिर्च में भरावन भर लें ऑयल गर्म होने पर भरावन वाली मिर्च को एक-एक कर बेसन में डुबोएं और कड़ाही में डालें जब मिर्च मामूली भूरी हो जाए, तो निकाल लें पकौड़ों को प्लेट पर रखकर इन पर चाट मसाला छिड़ककर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें यदि आप इन सब झंझट से बचना चाहते हैं बहराइच जिले में हैं, तो बहराइच जिले में मरौचा के पास गुप्ता जी जलपान गृह से मिर्च के भरवा पकौड़े खरीद कर खा सकते हैं

Back to top button