उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम नीतीश कुमार की हुई तकरार

Hanumangarhi Mahant Raju Das security withdrawn: अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास को डीएम नीतीश कुमार से पंगा महंगा पड़ गया. दोनों के बीच हुई तकरार के बाद महंत राजू दास की सुरक्षा हटा ली गई. हालांकि कलेक्टर ने इसको लेकर स्पष्टीकरण भी दिया है कि उन्होंने क्यो राजू दास की सुरक्षा हटाई है.

Vsrs news raju das

WhatsApp Group Join Now

दरअसल, फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार की समीक्षा बैठक एक निजी गेस्ट हाउस में हुई थी. इस बैठक में दो कैबिनेट मंत्री अयोध्या प्रभारी सूर्य प्रताप शाही और जयवीर सिंह के साथ अयोध्या जनपद के चारों बीजेपी विधायक, मेयर और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी अपनी चुनावी राय देने गेस्ट हाउस पहुंच गए. अयोध्या जनपद के जिलाधिकारी नीतीश कुमार भी वहां उपस्थित थे.

इसलिए हटाई सुरक्षा : बातचीत के दौरान डीएम नीतीश कुमार और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. कहा जा रहा है कि राजू दास ने प्रशासन के विरुद्ध बयानबाजी की. उन्होंने बीजेपी की हार के लिए राजू दास ने प्रशासन को उत्तरदायी ठहराया. इस घटना के बाद राजू दास की सुरक्षा हटा ली गई.

जिलाधिकारी नीतीश कुमार के एक चैनल को दिए गए बयान के अनुसार राजू दास पर साल 2013, 2017 और 2023 में  आपराधिक केस दर्ज है, जिस कारण से उनके गनर हटा लिए गए हैं. गौरतलब है कि महंत राजू दास का बड़बोलापन इसके पहले भी उनकी निंदा का कारण बना था.

माना जा रहा है कि चुनावी समीक्षा बैठक के दौरान योगी गवर्नमेंट के दो कैबिनेट मंत्रियों कि मौजूदगी में जिलाधिकारी से तीखी नोकझोंक का रिज़ल्ट आने वाले समय में और भी गंभीर रूप से सामने आ सकता है. क्योंकि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करते हैं.

Back to top button