उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: सामने आई ये बड़ी जानकारी

Hathras Stampede: मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा दुर्घटना हुआ, जिसमें 122 लोगों की जान चली गई दरअसल,सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई मासूम लोगों की जान चली गई इस भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए घटना के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं इस घटना पर पीएम मोदी के साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दुख प्रकट किया वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुट गए हाथरस में घटित इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी नजर बनाए हुए हैं इसे लेकर टीम भी गठित की गई है, जो हादसा के कारणों का पता कर रही है मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट पेश करने को बोला है बुधवार को स्वयं मुख्यमंत्री योगी मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लेंगे बता दें कि इस सत्संग का आयोजन 2 जुलाई को हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग का आयोजन किया गया था

Hathras stampede 2

WhatsApp Group Join Now

1-2 नहीं, 78 थे आयोजनकर्ता

वहीं, इन सबके बीच हाथरस में हुए सत्संग से जुड़ी नयी जानकारी सामने आ रही है इस कार्यक्रम का आयोजन 1-2 लोगों ने नहीं बल्कि 70 आयोजनकर्ता ने किया था दरअसल, नारायण साकार हरि सत्संग कार्यक्रम स्थल पर एक होर्डिंग लगा हुआ था, जिसमें सभी 78 आयोजनकर्ताओं का नाम लिखा हुआ है

हाथरस पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री योगी

आपको बता दें कि हाथरस घटना का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री करीब 10.40 में लखनऊ एयरपोर्ट से आगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद हेलीपैड के जरिए वह हाथरस पहुंचेंगे और वहां का जायजा लेंगे फिर वापस मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे वहीं, घटना को लेकर वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि सत्संग के बाद गुरुजी की वाहन जा रही थी इस दौरान उनके पैर छूने के लिए लोग भागने लगे और इसी में भगदड़ मच गई

Back to top button