प्रदेशवासियों के लिए फिर आफत बनने जा रही है गर्मी,चढ़ेगा तापमान
लखनऊ: प्रदेशवासियों के लिए फिर आफत बनने जा रही है गर्मी, तापमान चढ़ेगा, सुबह से ही तेज धूप निकलेगी और उमस बढ़ेगी। इससे लोगों का हाल फिर से बहाल होगा। हालांकि इसी बीच बादलों की आवाजाही और रुक रुककर बूंदाबांदी लोगों को बीच-बीच में राहत की सांस देती रहेगी। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी किए गए अपडेट के अनुसार गुरुवार से तापमान चढ़ना प्रारम्भ हो गया है। शुक्रवार को भी तापमान बढ़ेगा, गर्मी बढ़ेगा जिससे लोगों को परेशानी होगी। हालांकि पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में मामूली बारिश हो सकती है, लेकिन उसे उमस बढ़ेगी।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से कहा कि गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री अधिक रहा। ऐसे में मौसम केंद्र की ओर से पहले ही है यह सूचना जारी की गई थी कि सितंबर में तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। हालांकि रविवार से लेकर मंगलवार तक जो बारिश हुई थी उससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है।
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
इसके अतिरिक्त मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

