उत्तर प्रदेश

मथुरा में घातक रूप ले रही है गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

मथुरा में सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं. लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने को विवश कर दिया है. बुधवार को सुबह से तेज धूप पड़ने लगी.

Images 2025 05 21t162614. 657

WhatsApp Group Join Now

बुधवार दोपहर का अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं देहात के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा. अधिकतर इलाकों में दिनभर तेज धूप रही. ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे.

गर्मी से बचाव के लिए लोग के पदार्थ का सहारा ले रहे हैं. सड़कों के किनारे पेड़ों की छांव के नीचे लोग खड़े हुए देखने को मिल सकते हैं. सड़क किनारे छांव में गन्ने के जूस की दुकान पर लोग भी जूस पीते हुए नजर आ रहे हैं इसके साथ ही लोग ठंडी कोल्ड ड्रिंक लस्सी वह अन्य के पदार्थ और ठंडे पदार्थों का प्रयोग कर रहे हैं.

सड़कों पर गर्मी और तेज धूप की तपेश के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है लोग अपने-अपने घरों में कैद हो चुके हैं विशेष कार्य से ही लोग बाजारों में निकल रहे हैं यदि कोई निकाल भी रहा है तो वह अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर निकल रहा है गर्मी एवं सूर्य देव के तेवर देखकर लग रहा है कि इस बार गर्मी पूरे अपने चरम पर है.

इंसानों के साथ-साथ पशु पक्षी भी इस गर्मी में बहुत परेशान है आवारा पशु जानवर गर्मी से बचाव के लिए पेड़ों की छांव एवं जंगलों की ओर पहुंच रहे हैं इसके साथ ही आवारा जानवर पानी की व्यवस्थाओं की ओर भी अपना रुख अपना रहे हैं.

मथुरा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ राहुल सिंह ने कहा कि हीट वेव घोषित किया है. जिसके चलते लोगों को बचाव के तरीका भी जारी किए हैं और उनसे अपील की है की विशेष कार्य से ही घर से बाहर निकले,अन्यथा आप तेज धूप और गर्मी से उल्टी दस्त बुखार खुजली त्वचा में जलन इन्फेक्शन जैसी खतरनाक रोग हो सकती है तेज धूप गर्मी के कारण डायरिया के सबसे अधिक रोगी देखने को मिल रहे हैं.

Back to top button