उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी अब दिखाएगी तेवर

 उत्तर प्रदेश में गर्मी अब अपने तेवर दिखाना प्रारम्भ करेगी आज यानी एक अप्रैल से प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ेगा यही नहीं सुबह से ही तेज धूप के साथ ही अब लू का भी डबल अटैक उत्तर प्रदेश वालों को झेलना पड़ेगा लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार इस वर्ष गर्मी अपने पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी अधिकतम और न्यूनतम तापमान जितना सामान्य माना जाता है, उससे अधिक होगा

Newsexpress24. Com download 2024 04 01t075352. 101

WhatsApp Group Join Now

ऐसे में जुलाई तक इस बार भयंकर गर्मी का सामना प्रदेशवासियों को करना पड़ेगा जुलाई के बाद मॉनसून दस्तक देगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान जो जिला सबसे गर्म रहा, वह कानपुर है यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा जिसका अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं आगरा और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ

रात का तापमान भी बढ़ रहा
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि दिन के तापमान के साथ ही रात का तापमान भी अब बढ़ने लगा है रात का तापमान न्यूनतम तापमान होता है जोकि इस वर्ष मार्च के अंत में ही 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

 

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

 

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button