उत्तर प्रदेश

यूपी में 26 मई तक भारी बारिश और वज्रपात का बना आसार

Heavy Rain Alert: अवध समेत यूपी के हर क्षेत्र में मौसम ने करवट ले ली है राजधानी लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर जैसे कई जिलों में रहवासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है इसी बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 26 मई तक भारी बारिश का संभावना व्यक्त किया है इस दौरान वज्रपात और तेज आंधी-तूफान के आसार भी जताए गए हैंDownload 11zon 2025 05 23t113402. 948

WhatsApp Group Join Now

वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 23 मई (UP Aaj Ka Mausam) को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई के आसपास इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है

आंधी-तूफान के आसार

इसके अलावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ (Rain Alert in Lucknow), बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटे से चलने की आसार है

IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में यूपी के आधे से अधिक जिलों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियम तापमान में गिरावट दर्ज होने की आसार है साथ ही 24, 25 और 26 मई तक बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए IMD की तरफ से प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है

 

Back to top button