उत्तर प्रदेश

यहां पर पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे की पर्सनैलिटी और भविष्य को भी बनाया जाता है मजबूत

सुल्तानपुर के मउहरिया में स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचिरिस्टिक विद्यालय चर्चित और अच्छे विद्यालयों में शुमार है यहां बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है और उन्हें तरह-तरह के प्रोजेक्ट बनाने भी सिखाए जाते हैं यह विद्यालय शहर में ही है इस विद्यालय में इन्नोवेटिव ढंग से बच्चों को पढ़ाया जाता है, इसके साथ ही पर्सनल डेवलपमेंट के लिए भी अलग से क्लासेस दी जाती हैं

Images 5 17
WhatsApp Group Join Now

मिलेनियम वर्ल्ड विद्यालय सुल्तानपुर के सबसे अच्छे इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में से एक माना जाता है यह वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर स्थित है यहां आधुनिक लैब और बच्चों को सीखने के लिए कई तरह के तकनीकी संसाधन भी मौजूद हैं इसके साथ ही आए दिन यहां कई कार्यक्रम कराए जाते हैं, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके

सुल्तानपुर का सबसे टॉप अंग्रेजी विद्यालय जीडी गोयनका विद्यालय है यहां बच्चे अंग्रेजी माध्यम के साथ अन्य भाषाओं की भी पढ़ाई कर सकते हैं इस विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है और समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाता है यहां से पढ़े बच्चे नेट और जेआरएफ जैसी परीक्षाएं भी पास कर चुके हैं

यह विद्यालय सुल्तानपुर शहर के गभड़िया में स्थित है यह 12वीं तक का विद्यालय है और सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है यहां के आधुनिक लैब बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ सीखने पर बल देते हैं और प्रैक्टिकल शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाता है यही वजह है कि इस विद्यालय से पढ़े हुए बच्चे कई अच्छी जगहों पर जॉब कर रहे हैं

यह विद्यालय सुल्तानपुर मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर लांबा के चौकिया में स्थित है इस विद्यालय की सबसे खास बात यह है कि यहां बच्चों को मेडिटेशन के जरिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ ध्यान केंद्रित करने की शिक्षा भी दी जाती है यह कक्षा आठवीं तक का विद्यालय है

Back to top button