उत्तर प्रदेश

डीआरडीओ में नौकरी मिलने पर कितनी मिलती है सैलरी

 ISRO के बाद युवाओं के बीच DRDO की जॉब (Sarkari Naukri) का बहुत ही अधिक क्रेज होता है DRDO की जॉब बहुत प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक माना जाता है इसमें साइंटिस्ट बनना किसी सपने का सच होना जैसे होता है DRDO में साइंटिस्ट की जॉब में अच्छी सैलरी के साथ कई तरह की सुविधाएं भी मिलती है भर्ती और मूल्यांकन केंद्र (RAC) DRDO साइंटिस्ट बी के पद के लिए भर्ती आयोजित करता है यदि आप भी DRDO में साइंटिस्ट बनना चाहते हैं, तो दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ेंNewsexpress24. Com images 7 2

WhatsApp Group Join Now

DRDO साइंटिस्ट के लिए चयनित होना एक मुश्किल कार्य है इसके लिए एक मजबूत स्किल की जरूरत होती है GATE स्कोर का इस्तेमाल परीक्षा/साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है DRDO साइंटिस्ट बी वेतन के साथ-साथ, उम्मीदवार DRDO साइंटिस्ट बी रिक्ति के अनुसार जॉब के लिए चयनित होने के लाभों को समझने के लिए उन कई भत्तों और लाभों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं जिनके लिए वे योग्य हैं

DRDO साइंटिस्ट बी के लिए सैलरी स्ट्रक्चर
DRDO साइंटिस्ट बी पद प्रोफेशनल ग्रोथ और एडवांसमेंट के लिए विभिन्न अवसर प्रदान करता है DRDO के लिए काम करने में न सिर्फ़ बड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं, बल्कि अच्छी इनकम भी शामिल है इसके बारे में आप नीचे विस्तार से पढ़ें

पैरामीटर अमाउंट
पे लेवल लेवल-10
एंट्री लेवल 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये
महंगाई भत्ता 6,732 रुपये
यात्रा भत्ता 3,600 रुपये से 7,200 रुपये
एचआरए (यदि सरकारी आवास मौजूद नहीं है) 13,400 रुपये
प्रोफेशनल अपडेट अलाउंस 22,500 रुपये
ग्रॉस सैलरी 68,307 रुपये से 85,553 रुपये

DRDO सैलरी के साथ मिलते हैं भत्ते और लाभ
प्रत्येक उम्मीदवार किसी भी सरकारी संगठन या सेवा में नियुक्त होने के बाद निम्नलिखित फायदा और भत्ते मिलते हैं DRDO हमेशा कुछ अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करता है जो कुल मिलाकर इस प्रकार हैं:
मेरिट बेस्ड प्रमोशन स्कीम
मकान किराया भत्ता (बशर्ते कि आवास मौजूद न हो)
परिवहन भत्ता
महंगाई भत्ता
लीव ट्रैवल कंसेशन
मेडिकल फैसिलिटी
समाचार पत्रों/पत्रिकाओं पर व्यय की प्रतिपूर्ति
प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से उच्च शिक्षा
प्रशिक्षण/प्रस्तुति/विशिष्ट कार्यों के लिए विदेशी प्रतिनियुक्ति
सामूहिक बीमा
सब्सिडी वाली कैंटीन

DRDO कैरियर ग्रोथ और प्रमोशन
मेरिट बेस्ड प्रमोशन सुनिश्चित करने के लिए DRDO के पास एक फ्लेक्सिबल कंप्लीमेंटिंग स्कीम (FCS) है इसलिए DRDO अपने कर्मचारियों के करियर में प्रमोशन सुनिश्चित करने के लिए भी कड़ी मेहनत करते हैं

क्रम संख्या ग्रेड
1 साइंटिस्ट ‘बी’
2 साइंटिस्ट ‘सी’
3 साइंटिस्ट ‘डी’
4 साइंटिस्ट ‘ई’
5 साइंटिस्ट ‘एफ’
6 साइंटिस्ट ‘जी’
7 साइंटिस्ट ‘एच’ (उत्कृष्ट वैज्ञानिक)
8 डिस्टिंग्विश साइंटिस्ट (DS)
9 सचिव, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग और अध्यक्ष

Back to top button