यूपी कांस्टेबल भर्ती को लेकर जारी हुआ अहम नोटिस
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा जल्द ही खत्म होने वाली है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए कुछ ही घंटो का समय बाकी रह गया है। ऐसे में जिन्होंने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लागू कर लें। ध्यान दें कि 16 जनवरी के बाद कैंडिडेट फॉर्म नहीं भर पाएंगे। हांलाकि फॉर्म में संशोधन करने के लिए अभी उनके पास मौका रहेगा। इसी संबंध में यूपीपीआरपीबी ने एक अहम नोटिस जारी करते हुए जरूरी सूचनाएं दी हैं।

दरअसल यूपीपीआरपीबी ने भर्ती के लिए शुल्क जमा करने, आवेदन में संशोधन करने एवं डिजीलॉकर के माध्यम से डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की अवधि बढ़ा दी है। ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तिथि नहीं बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि पहले फॉर्म में संशोधन की अवधि 18 जनवरी को खत्म होनी थी, लेकिन अब बोर्ड ने इसके लिए 20 जवनरी तक समय सीमा निर्धारित कर दी है। इस संबंध में जारी नोटिस में बोर्ड ने बोला है कि अभ्यर्थीगण दिनांक 12.01.2024 से 20.01.2024 तक शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन तथा जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने अभिलेख डिजीलॉकर के माध्यम से अपलोड नहीं कर पाए हैं, वह डिजीलॉकर के माध्यम से अभिलेख अपलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया और आवेदन में संशोधन की अवधि खत्म होने के बाद यूपीपीबीपीबी की ओर से जल्द ही भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक भर्ती परीक्षा फरवरी माह में प्रारम्भ हो सकती है। ऐसे में कैंडिडेट्स जोरो-शोरों से अपनी तैयारी जारी रखें। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा भी क्लियर करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स सत्यापन के बाद फाइनल सेलेक्शन होगा।

