उत्तर प्रदेश

ललितपुर में बीजेपी ने वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन पर जताया दोबारा भरोसा

ललितपुर में बीजेपी ने वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन पर दोबारा भरोसा जताया है 62 वर्षीय राजकुमार जैन के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूची जैसे दोपहर में लखनऊ से जारी हुई तो जिलाध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गईNewsexpress24. Com 20 download 11zon 2023 09 15t193438. 873

WhatsApp Group Join Now

जिस समय सूची जारी हुई उस समय जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन घर पर थे जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि प्रदेश संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है तो सबसे पहले वह मंदिर गए और उसके बाद सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामना दी

दोबारा अध्यक्ष बनने पर राजकुमार जैन ने प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए बोला कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरे उतरेंगे आपको बता दें कि राजकुमार जैन को दो वर्ष पहले 8 अप्रैल 21 को जिलाध्यक्ष बनाया गया था वर्तमान जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए त्याग-पत्र दे दिया था

9 वर्ष तक रहे बीजेपी के कोषाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के दो वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा चुनाव में ललितपुर, महरौनी में जीत मिली जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी का कब्जा हुआ नगर पालिका परिषद ललितपुर और नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट में अध्यक्ष पद पर जीत मिली राजकुमार जैन लगातार 9 वर्ष तक बीजेपी के कोषाध्यक्ष रहे उसके बाद तीन बार लगातार महामंत्री रहे और उसके बाद वह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में 20 से अधिक नाम थे, जिनमें बब्बू राजा बुंदेला का नाम प्रमुखता से चल रहा था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने राजकुमार जैन पर भरोसा जताया

 

 

Back to top button