उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में शांत और शीतल गंगा ने धारण किया हिंसक रूप, कई गांवों को एक साथ किया पानी-पानी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा का पानी तटवर्तीय इलाकों में घुस गया है गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गयी है मिर्जापुर जिले में सबसे अधिक जलस्तर बढ़ने पर दो ब्लॉक प्रभावित हुए हैं मिर्जापुर जिले के कोन ब्लॉक के कई गांवों में गंगा का पानी घुस गया है वहीं, सीखड़ और मझवां ब्लॉक भी बाढ़ से प्रभावित है अभी भी गंगा पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है तेजी के साथ जलस्तर में वृद्धि हो रहा है, जिसके बाद अब तटवर्तीय इलाकों के लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं

10332515var 15mrz09 1752601842742

WhatsApp Group Join Now

मिर्जापुर जिले में गंगा अब वार्निंग लेवल के पास पहुंच गई है मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर 76.450 मीटर पहुंच गया है जिले में गंगा के जलस्तर का वार्निंग लेवल 76.724 मीटर है वहीं, खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है पिछले चार घंटों में करीब 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ चुका है जलस्तर में वृद्धि के बाद सभी बाढ़ चौकियों को एक्टिव कर दिया गया है राहत शिविर पर भी पर्याप्त सामग्रियों का व्यवस्था कर लिया गया है एसडीएम सहित अन्य आलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं

सब्जी की फसल हुई है प्रभावित

कोन ब्लॉक के हरसिंगपुर गांव में तटवर्तीय इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है कई बीघा फसल जलमग्न हो गया है अजयराज ने कहा कि कल पानी यहां पर आ गया है करीब एक किलोमीटर अंदर तक गंगा का पानी आ गया है यहां पर तीन दिनों से जलस्तर में वृद्धि प्रारम्भ हुआ है अभी भी तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है आगे भी बढ़ने की आशा है रमाशंकर ने कहा कि तीन दिनों से पानी बढ़ रहा है जो भी फसल है सब डूब गए हैं सबसे अधिक सब्जी की खेती प्रभावित हुई है

Back to top button