उत्तर प्रदेश

उन्नाव में बिजली कर्मी की सप्लाई चालू होने से आया करंट की चपेट में…

उन्नाव में फ्यूज जलने की सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मी की बिजली सप्लाई चालू होने से करंट की चपेट में आने मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है एसडीएम और एसडीओ के समझाने पर परिजन शांत हुए जिसके बाद पुलिस ने मृतशरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया घटना असोहा थाना क्षेत्र के सरैया की हैNewsexpress24. Com download 11zon 2023 09 09t213459. 650

WhatsApp Group Join Now

 

सरैया निवासी रामेंद्र (37) पुत्र द्वारिका पास के ही पाठकपुर पावर हाउस में संविदा कर्मी के रूप में लाइन मैन का कार्य करता था शनिवार को फीडर के गांव गोसाईखेड़ा में पंचकारिया माता मंदिर के पास लगे खंभे में उड़े फ्यूज को ठीक करने गया था पावर हाउस का नंबर आफ होने पर जेई से कहकर शट डाउन लिया और लाइन ठीक करने लगा लाइन ठीक करने के ही दौरान विद्युत सप्लाई चालू होने से 11 हजार वोल्टेज में चिपक कर रामेंद्र की मृत्यु हो गई रामेंद्र की मृत्यु होते ही हड़कंप मच गया

कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन
घटना स्थल पर पहुंचे परिजन मृतशरीर लेकर पावर हाउस पहुँचे बवाल काटते हुए असोहा भल्ला फार्म मार्ग पर जाम लगा दिया घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम पुरवा अतुल कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग एके वर्मा, जेई अशोक पाल, थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहें परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का कोशिश किया जिसके बाद परिजन माने

एसडीओ ने मुआवजे का दिया आश्वासन
एसडीओ एके वर्मा ने पांच लाख मुआवजे तथा परिवार से एक पुरुष को संविदा कर्मी के रूप में कार्य करने का आश्वासन दिया एसडीएम अतुल कुमार ने गुस्साए परिजनों को दोषियों के विरुद्ध केस लिखे जाने की बात कही तब जाकर परिजन माने मृतक अपने पीछे पत्नी सुदामा, दो बेटे पीयूष 6 वर्ष, तीन माह का अनुज, एक बेटी खुशबू 3 साल ओर मां गंगा देई को रोता बिलखता छोड़ गया पुलिस ने मृतशरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

 

Back to top button