उत्तर प्रदेश

बनारस में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश, सड़क से खेत तक भर गया पानी

वाराणसी. दो दिन से रुकरुक कर बारिश हो रही है. बीते दोपहर में शहर में मामूली बारिश के बाद रात नौ बजे बारिश तेज हो गई. शहर से लेकर गांव तक बारिश होने का असर यह रहा कि सड़क से खेत तक पानी भर गया.

Download 2024 07 05t145230. 248

WhatsApp Group Join Now


मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की है. न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 25.4 दर्ज किया गया. बीते दो दिन में मामूली बारिश का लोग घाटों पर लुत्फ लेते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, तेज बारिश से गलियों और मोहल्लों में कीचड़ हो जा रहा है.
गुरुवार को गोदौलिया, रथयात्रा, नयी सड़क, बेनियाबाग, औसानगंज, चौकाघाट, हुकुलगंज, बीएचयू के आसपास, लहरतारा आदि इलाकों में जलभराव और कीचड़ की परेशानी रही. कई लोगों ने पार्षदों को टेलीफोन कर परेशानी बताई. जिस पर पार्षदों ने नगर निगम के ऑफिसरों से वार्ता कर साफ-सफाई करवाई.
बीते गुरुवार की दोपहर में सुंदरपुर, लंका, भिखारीपुर सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई. वहीं, बरेका, मंडुवाडीह, सिगरा आदि जगहों पर मौसम साफ रहा. रात नौ बजे के आसपास फिर से लंका, भेलूपुर, रामनगर के साथ ही लहरतारा, कैंट सहित अन्य जगहों पर तेज बारिश प्रारम्भ हुई.
उधर, ग्रामीण इलाकों में सेवापुरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. गुरुवार का तापमान बुधवार के अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगले तीन-चार दिन तक अच्छी बारिश की आसार बनी हुई है.

 

Back to top button