उत्तर प्रदेश

यूपी में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक होगी बारिश

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आज सोमवार से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया है लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार 12, 13 और 14 फरवरी को यूपी में बारिश होगी मौसम आज शाम से बिगड़ेगा और 14 फरवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि अभी तक पूरे प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चल रही थी लेकिन अब पूर्वी हवाएं चलेंगी जिससे मध्य प्रदेश से सटे हुए जिलों में बारिश हो सकती है जैसे आगरा, इटावा, जालौन, झांसी महोबा, बांदा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिले जो मध्य प्रदेश की सीमा से सटे हैं यहां मामूली बारिश का पूर्वानुमान है बात करें यूपी की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर बादलों की आवाजाही रहेगी उन्होंने कहा कि बाकी के सभी जिलों में धूप भी रहने का पूर्वानुमान है

Newsexpress24. Com up rains sixteen nine

WhatsApp Group Join Now

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि अब रात में भी ठंड का असर कम होने जा रहा है बारिश का सिलसिला थमने के बाद रात में होने वाली ठंड में भी कमी आएगी और अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी जिससे आने वाले समय में मौसम लगभग साफ रहने का पूर्वानुमान है

आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button