JEE Main 2025 answer key: जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर की जारी
JEE Main 2025 answer key out: जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर की जारी कर दी गई है, जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी हो। वह jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे चेक किया जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के आंसर को लेकर कोई विरोध हो तो प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करके अपनी विरोध दर्ज करा सकता है।अभ्यर्थियों की तरफ से उठाई गई आपत्तियों का निपटारा विषय के जानकारों की तरफ से किया जाएगा इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

JEE Main 2025 Exams: कब हुई थी परीक्षा
जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 के बीच किया गया। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में जहां परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई तो दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था। जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को जारी होने का अनुमान है।
How to check JEE Main 2025 Answer Key: कैसे चेक करें जेईई मेन्स परीक्षा की आंसर की
जेईई मेन्स परीक्षा की आंसर की चेक करने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जाएं यहां पर दी गई जेईई मेन 2025 आंसर की पर पॉपअप पर क्लिक करें इसके बाद यहां पर लॉगिन करें डिटेल्स डालकर उसको सबमिट करें जिसके बाद आपके सामने एक नयी विंडो खुलेगी और आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर पर आब्जेक्शन हो तो आप उस पर अपनी विरोध दर्ज करा सकते हैं। आपकी आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके अगले चरण में रिजल्ट जारी होगा।

