उत्तर प्रदेश

JEE Main 2025: इस कॉलेज की महज 10 हजार रुपये लगती है सालाना फीस, 58 लाख का होता है प्‍लेसमेंट

JEE Main 2025, College Admission: जेईई मेंस परीक्षा के नतीजे आने के बाद अब उम्‍मीदवारों को ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेजों की तलाश रहती है जहां से वह कम से कम पैसे में अपनी पढ़ाई कर लें और उनको अधिक से अधिक पैकेज की जॉब मिल जाए, तो आइए आपको आज ऐसे कॉलेज के बारे में बताते हैं जहां की सालाना फीस महज 10 हजार रुपये लगती है और यहां से प्‍लेसमेंट 10 लाख से लेकर 58 लाख का होता है…

Download 2025 04 21t185943. 655

WhatsApp Group Join Now

Engineering Colleges: अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन सा कॉलेज है जहां महज 4 वर्ष में 40000 रुपये में बीटेक बीई हो जाएगा, तो आपको बता दें कि इसका नाम है जादवपुर यूनिवर्सिटी (JU), कोलकाता (Jadavpur University) यहां में बीटेक/बीई प्रोग्राम की फीस काफी कम है और पिछले वर्षों के प्‍लेसमेंट रिकॉर्ड पर भरोसा करें, तो न्‍यूनतम प्‍लेसमेंट 10 लाख का हुआ है और हाईएस्‍ट प्‍लेसमेंट 58 लाख का अब प्रश्न यह उठता है कि यहां एडमिशन कैसे होता है तो आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन दो तरह से होता है- एक जेईई मेन परीक्षा में मिली रैंकिंग के आधार पर और दूसरा पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) रैंक के आधार पर यहां की 90% सीटें पश्चिम बंगाल डोमिसाइल (होम स्टेट – HS) विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहती है इन कोर्सेज में एडमिशन के दौरान WBJEE पास उम्‍मीदवारों को वरीयता दी जाती हैजेईई मेन (JEE Main) रैंक का इस्तेमाल सीमित सीटों के लिए ही किया जाता है लगभग 10 प्रतिशत सीटें JEE Main रैंक के आधार पर भरी जा सकती हैंयहां इंजीनियरिंग के सभी ब्रांचों को मिलाकर कुल 1314 सीटें उपलब्‍ध हैं

बीटेक/बीई के कौन कौन से कोर्सेज
जादवपुर यूनिवर्सिटी में बीटेक/बीई के 4 वर्षीय डे कोर्स और 5 वर्षीय इवनिंग कोर्स भिन्न भिन्न ब्रांचेज में उपलब्‍ध हैं जिसमें कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (CSE),इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग,सूचना प्रौद्योगिकी (IT),यांत्रिक इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering),विद्युत इंजीनियरिंग (Electrical Engineering),सिविल इंजीनियरिंग,रासायनिक इंजीनियरिंग (Chemical Engineering),निर्माण इंजीनियरिंग (Construction Engineering),खाद्य प्रौद्योगिकी और जैव-रासायनिक इंजीनियरिंग,धातुकर्म और सामग्री इंजीनियरिंग,उत्पादन इंजीनियरिंग (Production Engineering),पावर इंजीनियरिंग,प्रिंटिंग इंजीनियरिंग,इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग आदि शामिल हैं

कौन ले सकता है एडमिशन
जादवपुरी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सबसे पहले उम्‍मीदवार का 10+2 (भौतिकी, रसायन, गणित) में न्यूनतम 60% अंक (SC/ST/OBC/PwD के लिए 45%)होना चाहिएइस परीक्षा में अंग्रेजी में न्यूनतम 30% अंक जरूरी हैउम्‍मीदवार की न्‍यूनतम उम्र 17 साल होनी चाहिए इसके अतिरिक्त उसने WBJEE या JEE Main परीक्षा पास की हो

कितनी लगती है फीस
यहां पर बीटेक बीई कोर्सेज में ट्यूशन फीस ₹9,600-10,000 सालाना लगती है इस तरह 4 सालों में कुल ₹40,000 (लाइब्रेरी, सिक्योरिटी डिपॉजिट सहित)रुपये की फीस लगेगी इसके अतिरिक्त ₹2,000 प्रति माह हॉस्टल फीस लगती है

कितने की मिलती है नौकरी
अगर यहां से होने वाले प्‍लेसमेंट की बात करें पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड बताता है कि यहां से न्‍यूनतम प्‍लेसमेंट 10 लाख का और अधिकतम 58 लाख का होता है साल 2023 में यहां BTech का न्‍यूनतम पैकेज ₹10 LPA रहा और कंप्‍यूटर साइंस इंजीनियरिंग CSE का प्लेसमेंट दर 94% रहा बाकी ब्रांचेज का प्‍लेसमेंट दर 80-90% रहा फेसबुक (Facebook), अमेजन (Amazon), गूगल (Google), माइक्रोसॉफट (Microsoft), एयरबस (Airbus), डीई शॉ (D.E. Shaw) गोल्‍डमैन सैक (Goldman Sachs), सैमसंग(Samsung),विप्रो (Wipro)जैसी कंपनियों ने प्‍लेसमेंट में हिस्‍सा लिया थाडीई शॉ ने एक स्‍टूडेंट को हाइएस्ट पैकेज ₹58 LPA का दिया था

Back to top button