उत्तर प्रदेश

बदायूं में फिर से जोर पकड़ रहा है अपहरण उद्योग

दस्यु सरगनाओं की कर्मस्थली रहे बदायूं का दौर ऐसा भी रहा, जब दस्यु गैंग किडनैपिंग उद्योग चलाते थे. सरल शब्दों में कहें तो किडनैपिंग उद्योग ही दस्यु सरगनाओं की इनकम का जरिया था. समय बदलने के साथ दस्यु परंपरा के दिन तो लद गए लेकिन यहां एक बार फिर किडनैपिंग उद्योग पनपने लगा है. यह दीगर बात है कि पहले किडनैपिंग के बदले फिरौती वसूलना कारोबार था, जबकि अब किडनैपिंग के बाद बेचना उद्देश्य हो गया है.

Budaun murder crime news 117833416

WhatsApp Group Join Now

गंगा और रामगंगा की कटरी से घिरे बदायूं में 80 से लेकर 90 के दशक तक दस्यु सरगनाओं का राज रहा. छोटे लल्ला-बड़े लल्ला, रानी ठाकुर, कल्लू-नज्जू और नरेशा धीमर जैसे दस्यु मुखिया यहां किडनैपिंग उद्योग के संचालक रहे. आम आदमी से लेकर व्यापारी और प्रापर्टी वाले लोगों की पकड़ करना, खरीदना और उनके परिजनों से फिरौती वसूलना उनका पेशा रहा. आलम यह रहता था कि पूरा सिस्टम एक तरफ और दस्यु मुखिया एक तरफ.

हालांकि अधिकतर पकड़ (अपहरण) फिरौती के बाद ही दस्यु सरगनाओं के चंगुल से रिहा हुईं. प्रेशर अधिक बढ़ा तो पकड़ की मर्डर करना भी इन गैंग्स को कोई बड़ी बात नहीं थी. हालांकि समय बीतता गया और धीरे-धीरे बीहड़ से इन डकैतों का सफाया होता चला गया. नतीजतन इस उद्योग पर पूरी तरह विराम लग गया लेकिन पिछले आठ महीने से एक बार फिर यहां किडनैपिंग उद्योग पनपा है. हालांकि उद्योग की थीम बदली-बदली नजर आ रही है.

जरीफनगर में हो चुकी वारदात जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर मलिक फत्ता निवासी संजय नाम के बच्चे को जून में बाइक सवार दो लुटेरे अगवा करके ले गए थे. पुलिस ने यह केस लिखकर काफी खोजबीन की तो बाद में संभल जिले से यह पकड़ बरामद हुई.

पुलिस ने नरौरा, अनूपशहर आदि स्थानों पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे. इस दौरान लुटेरों की बाइक का नंबर टीम को मिल गया और इसी के जरिये टीम गैंग तक पहुंची और एक अपहर्ता पकड़ने समेत यह पकड़ बरामद की थी. बाद में यह भी सामने आया कि बच्चे की सौदेबाजी हो चुकी थी और उसे बेचने के लिए ऐसा किया गया था.

ये है मामला

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कद्दी नगला निवासी डेढ़ वर्ष की मासूम प्रभा पुत्री पुष्पेंद्र को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे गुरुवार को उठाकर ले गए हैं. पुलिस ने किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज किया है. वहीं एसओजी समेत तीन टीमें बरामदगी में जुटाई गई हैं.

Back to top button