उत्तर प्रदेश

जानें, कहां तक पहुंची पं.धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा…

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में चल रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज यूपी के झांसी में प्रवेश कर गई देवरी बांध पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया धीरेन्द्र शास्त्री और उनके साथ चल रहे लोगों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया लोगों ने बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा की यहां राम मंदिर की एक प्रतिमूर्ति भी रखी गई धीरेंद्र शास्त्री ने यहां पूजा अर्चना की

Baab7acc9393275d2abe81fe5d47a1a51732185260226211 original

WhatsApp Group Join Now

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा देवरी से मऊरानीपुर में प्रवेश करेगी बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने कहा कि बाबा बागेश्वर यूपी में आज प्रवेश कर रहे हैं यूपी में भी मुख्यमंत्री योगी का राज है मुख्यमंत्री योगी यानि का बुलडोजर यानि ‘बाबा का बुलडोजर’ आज पूरी दुनिया में फेमस है इसलिए हम बुलडोजर से पुष्प वर्षा करके बाबा बागेश्वर और पदयात्रा का स्वागत कर रहे हैं उल्लेखनीय है कि अगले दो दिन तक यह यात्रा झांसी जिले में रहेगी

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यवस्था पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूरे रूट को सुरक्षित किया गया है दो एएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा का व्यवस्था किया जा रहा है एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के साथ सभी सीओ, इंस्पेक्टर और फायर ब्रिगेड के अधिकारी तैनात हैं रस्सी बांध कर सुरक्षा की जा रही है यह यात्रा अगले दो दिन तक झांसी में रहेगी जगह-जगह सुरक्षा के व्यवस्था किए गए हैं

प्रायोजित धमकियों से नहीं रुकेगी यात्रा
पंधीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पदयात्रा को लेकर लगातार धमकियां मिल रही हैं ये प्रायोजित धमकियां हैं जो लोग राष्ट्र में अशान्ति फैलाना चाहते हैं, वह ऐसा कर रहे हैं यदि हम जैसे संत ऐसी लोगों की बातों में उलझ जाएंगे तब अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे

Back to top button