उत्तर प्रदेश

जानिए, आज और कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर शाम से लेकर रात तक रुक-रुककर बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से भयंकर गर्मी और लू  झेल रहे प्रदेशवासियों को राहत मिली उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार देर रात हुई बारिश की वजह से आज सुबह यानी बुधवार को भी मौसम सुहावना नजर आ रहा है ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादलों की आवाजाही लगी हुई है?

Newsexpress24. Com 65c8ad697b6e9 weather update 112007922 16x9 1

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार मौसम केंद्र ने पहले ही दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया था जिसके अनुसार मंगलवार को बारिश हो चुकी है आज बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में रुक-रुककर कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है प्रदेश के आधे हिस्से में 25 से 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तो कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इसके अतिरिक्त बादलों की आवाजाही से आज भी प्रदेशवासियों को  गर्मी से राहत मिलेगी कल से मौसम फिर करवट लेगा और तापमान बढ़ेगा उन्होंने कहा कि अचानक हुई प्रदेश में इस बारिश की वजह से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है

आज ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है

Back to top button