उत्तर प्रदेश

Kundarki By Election: कुंदरकी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है यह धाकड़ नेता

मुरादाबाद यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव का घोषणा हो गया है मतदान की तारीख 13 नवंबर तय की गई है चुनाव की तारीख आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई इसी क्रम में कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी और पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल किया है वायरल वीडियो में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों पर गम्भीर इल्जाम लगाए गए हैं

New project 2024 10 24t123636269 1729752624

WhatsApp Group Join Now

वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हाजी रिजवान ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए बोला कि सभी बहन भाइयों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों राशन डीलरों सभी को मेरा दिल की गहराइयों से धन्यवाद मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी एक भृम पैदा कर रहे हैं कि हम आपका आवास बनबाएंगे इसलिए आपसे अपील है कि आप अपने सरकारी पेपर जैसे- आधार कार्ड, आईडी प्रूफ या और कोई कागज आप न दें क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है इसलिए कोई भी सरकारी योजना का फायदा आपको नहीं मिल सकता इनकी प्लानिंग सीधी-साधी भोली-भाली जनता को भृमित करके, आवासों का लोभ लालच देकर कागज हड़पना चाहती है, ताकि 13 तारीख को मतदान न हो पाए

गौरतलब है कि सपा ने कुंदरकी सीट पर हाजी मोहम्मद रिजवान पर एक बार फिर भरोसा जताया है इससे पहले रिजवान वर्ष 2002, 2012, और 2017 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जीत दिला चुके हैं मगर, वर्ष 2022 में वह समाजवादी पार्टी से नाराज हो गए थे और उन्होंने बीएसपी को ज्वॉइन कर लिया था वहीं मार्च में उन्होंने दोबारा समाजवादी पार्टी में वापसी की वहीं इस बार के उपचुनाव में मो रिजवान बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह और बीएसपी प्रत्याशी रफतउल्ला खां को भिड़न्त देने चुनावी मैदान में उतरे हैं

Back to top button