CCSU के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, जानें कब से शुरू होंगी बीए-एमए की परीक्षाएं…
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में जो छात्र-छात्राएं रेगुलर एवं प्राइवेट माध्यम से स्नातक -परास्नातक कोर्स में शोध कर रहे हैं। ऐसे सभी स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 17 मार्च 2025 से संचालित की जाएगी। यह जानकारी लोकल 18 से खास वार्ता करते हुए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि संबंधित परीक्षा कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की मुख्य वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जहां छात्र- छात्राएं परीक्षा से संबंधित प्रत्येक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
सीसीएसयू कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक नए सत्र को समय से सुचारू करने के लिए 17 मार्च 2025 से लेकर 21 अप्रैल 2025 के मध्य यूजी- पीजी की परीक्षाएं करायी जाएगी। इसके लिए दो पालियां निर्धारित की गई है। ताकि परीक्षा देते समय स्टूडेंट को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि 10 मार्च से स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे। जिसको लेकर तीव्र गति से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान स्टूडेंट आधार कार्ड भी अपने पास अवश्य रखें। जिससे कि उन्हें परीक्षाओं में एंट्री के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
परीक्षाओं के दौरान रहेगी सख़्त निगरानी
बताते चलें कि कुलसचिव धीरेंद्र कुमार के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्र पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनका लिंक यूनिवर्सिटी के कंट्रोल रूम से अटैच किया जाएगा। जिससे की परीक्षाओं के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही समय-समय पर यूनिवर्सिटी से संबंधित उड़न दस्ते की टीम सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से भी उड़न दस्ते की टीम को जहां भी गड़बड़ी होगी, उसकी सूचनाओं दी जाएगी। जिससे की परीक्षा कौन नकलविहीन बनाया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की मुख्य वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं। जिससे कि उन्हें परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारी सरलता से विषय मुताबिक मिल सके।

