उत्तर प्रदेश

48 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी

वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है. घाटों का काफी हिस्सा पानी में डूब गया है.

यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 48 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी है. इससे पहले बुधवार-गुरुवार को प्रदेश के 65 जिलों में कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बारिश हुई. औसत

Untitled 361

WhatsApp Group Join Now

सबसे अधिक 80 मिमी बारिश बहराइच में हुई. इसके बाद बिजनौर में 70 मिमी बारिश हुई. प्रदेश में 2 दिन में औसत 38 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की ट्रफ लाइन अब प्रदेश में हरदोई से होकर वाराणसी से आगे बंगाल की ओर जा रही है.

यानी इस क्षेत्र में लो प्रेशर की कंडीशन बनी हुई है. इसी इफेक्ट के चलते बुधवार से लेकर गुरुवार की आधी रात तक उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हुई. उसके बाद दिन में तीखी धूप निकलने से तापमान 36 डिग्री को पार कर गया. ह्यूमिडिटी की वजह से उमस ने हाल बेहाल कर दिया.

 

एटा में देर रात मकान की छत गिरने से परिवार के दो लोगों की मृत्यु हो गई.

एटा में मकान की छत गिरने से 2 की मौत, 4 गंभीर
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के कूकपुरा गांव में गुरुवार रात बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई. हादसे में परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए. हादसे में 2 की मृत्यु हो गई. 4 गंभीर घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना रात 9 बजे की है, परिवार उस समय सोने की तैयारी कर रहा था.

पूर्व से लेकर पश्चिम में बारिश की एक जैसी कंडीशन
यूपी में पूर्व से लेकर पश्चिम के जिलों में बारिश की एक जैसी कंडीशन बनी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, जिन 48 जिलों में बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है, वहां भी लोकल मौसमी असर के चलते बारिश हो सकती है.

 

 

प्रयागराज रहा सबसे गर्म, पारा 36.6 डिग्री पहुंचा
बारिश के बावजूद उमस की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा. यहां का पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर की रात सबसे गर्म रही. यहां रात का तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

5 डिग्री चढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारा
IMD के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है. अगले 48 घंटों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. दिन और रात दोनों टाइम का पारा बढ़ने का अनुमान है.

इन 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

48 जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बाघपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

यूपी के टॉप 5 बारिश वाले जिले
बहराइच – 80 mm
बिजनौर – 70 mm
आगरा – 56 mm
लखनऊ – 56 mm
बागपत – 55.5 mm

यूपी के टॉप 5 गर्म जिले
प्रयागराज – 36.6 डिग्री सेल्सियस
बरेली – 35.6 डिग्री सेल्सियस
कुशीनगर – 35.6 डिग्री सेल्सियस
बहराइच – 35.5 डिग्री सेल्सियस
बलिया – 35 डिग्री सेल्सियस

Back to top button