उत्तर प्रदेश

लोगों की जुबान पर अपना रंग जमा चुका है लवली नॉनवेज पॉइंट का मटन, कीमत भी कम

Famous Non-Veg Point in Lucknow: लवली नॉन वेज पॉइंट का मटन बहुत बहुत बढ़िया होता है लवली नॉनवेज प्वाइंट लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में मालिक टिंबर के पास स्थित है मलिक टिंबर पत्रकार पुरम बाजार की एक मशहूर स्थान है मलिक टिंबर पर लाइन से नॉनवेज की कई दुकानें लगती हैं लेकिन इन सब में लवली नॉनवेज पॉइंट का मटन बहुत बहुत बढ़िया होता है यहां पर जो भी एक बार मटन खा लेता है, वह दोबारा यहीं का मटन खाने जरूर आता है यहां पर मटन एकदम गरमा गरम तैयार किया जा रहा होता है और साथ ही साथ ग्राहकों को परोसा जा रहा होता है

Ccfb1789ff16715400a722f4af1d374c featured v2

WhatsApp Group Join Now

लखनऊ में यहां मिलती है बेस्ट मटन
लवली नॉन वेज पॉइंट पर आपको मटन चिकन मछली आदि मिल जाएगी इनका स्वाद भी अलग- अलग होता है, लेकिन यह अपने-अपने स्वाद में अव्वल दर्जे के होते हैं यहां पर मटन का स्वाद एकदम घर जैसा होता है इसके साथ ही साथ यहां पर मटन और चिकन बनाने में मसाले का बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है इससे यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं होता और लोगों को भी बहुत पसंद आता है

यहां का मटन लोगों को एकदम गरमा गरम परोसा जाता है इसके साथ ही यहां पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है लवली नॉनवेज प्वाइंट पर शाम से ही भीड़ लग जाती है लोग मटन खाते और पैक करवा कर अपने घर भी ले जाते हैं यहां पर रोटी भी सरलता मिल जाती है

क्या कहते हैं खाने के बाद लोग
लवली नॉनवेज प्वाइंट पर मटन खा रहे आकाश सिंह फौजी बताते हैं कि वह अक्सर यहां पर मटन खाने आया करते हैं यहां का मटन अपने स्वाद के साथ-साथ उनके बजट में भी में भी फिट होता है यहां पर हाफ 260 रुपये का चिकन मिल जाता है, जिसमें चार पीस होती है और यह एक आदमी के लिए पर्याप्त होता है

Back to top button