आगरा के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 को मिली स्वीकृति
आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की ग्वालियर रोड पर ककुआ-भांडई में प्रस्तावित टाउनशिप अटलपुरम सहित अन्य योजनाएं रफ्तार पकड़ेंगी. मास्टर प्लान स्वीकृत होने से शहर में निवेश भी बढ़ेगा. ADA द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट्स पर शहरी आवास एवं नियोजन विभाग द्वारा जताई गई आपत्तियों के निस्तारण और सुझावों को शामिल किए जाने के बाद 10 मार्च को शासकीय तकनीकी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था.

शासकीय समिति के अनुमोदन के बाद मास्टर प्लान के स्वीकृत होने की आशा बंधी थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी 31 मार्च तक बचे हुए सभी जिलों के मास्टर प्लान स्वीकृत करने के निर्देश दिए थे.
लखनऊ में आगरा के मास्टर-2031 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई. ADA को अब मास्टर प्लान का प्रकाशन कराने के साथ ही बोर्ड बैठक के माध्यम से उसे लागू कराना होगा.
इन योजनाओं को मिलेगी रफ्तार औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, मेगा टाउनशिप, हस्तशिल्प ग्राम, मेगा MSME क्लस्टर, आयुष पार्क, हैंडीक्राफ्ट सिटी, नॉलेज सिटी, मेडिसिटी आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं पर होगा कार्य.
शहर में विविध आर्थिक गितिविधियों, नदियों और जलीय संरचनाओं के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आमजन को सहूलियत देने की कई योजनाओं को किया गया है शामिल.
138.53 हेक्टेयर में बनेगा अटलपुरम मास्टर प्लान स्वीकृत होते ही ADA द्वारा ककुआ-भांडई में 138.53 हेक्टेयर जमीन में बनाई जाने वाली टाउनशिप अटलपुरम की का काम रफ्तार पकड़ेगा.
ADA टाउनशिप के विकास को अब यूपीरेरा में पंजीकरण कराने को आवेदन कर सकेगा. यहां कृषि भूमि का भू-उपयोग आवासीय और व्यावसायिक किए जाने का प्रस्ताव मास्टर प्लान में किया गया था. खेरिया एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव के पास भू-उपयोग में हरित क्षेत्र कम किए जाने से वहां विकास का पहिया घूमेगा.
इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकलां में ADA की ग्रेटर आगरा विकसित करने की योजना परवान चढ़ेगी. शहर के आउटर में बिल्डरों की आवासीय योजनाओं को भी गति मिलेगी.

