उत्तर प्रदेश

मायावती के भतीजे आकाश पहली बार यूपी लोकसभा चुनाव में सभाओं को करेंगे संबोधित

बसपा सुप्रीमो मायावती भतीजे आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अपने सियासी उत्तराधिकारी के रूप में इस लोकसभा चुनाव में लांच करने जा रही हैं. आकाश पहली बार उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में सभाओं को संबोधित करते हुए नजर आएंगे. पार्टी के कोआर्डिनेटरों को इसकी जानकारी दे दी गई है. उनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी करने की तैयारी है. उनक कार्यक्रम छह अप्रैल से एक मई के बीच तक लगाए जाने की योजना है. इसके अतिरिक्त बीएसपी सुप्रीमो स्वयं प्रदेश के कई मंडलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. उनका कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है.Newsexpress24. Com images 11zon 2024 03 28t104913. 294

WhatsApp Group Join Now

आकाश बनाएंगे माहौल
आकाश आनंद बीएसपी के राष्ट्रीय कोआर्डिनरेटर हैं और वह सीधे मायावती को रिपोर्ट करते हैं. युवा होने के साथ ही उन्होंने विदेशों में पढ़ाई की है. मायावती ने उन्हें हाल ही में हुए तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव में लगाया था. इस दौरान उन्होंने समाज के युवाओं का ध्यान खींचा था. हाल ही में उनके हरियाणा और पंजाब में भी कार्यक्रम लगाए गए थे. कहा जा रहा है कि अब आकाश को पूरी तरह से उत्तर प्रदेश में लांच करने की तैयारी है.

इस लोकसभा में मांग के आधार पर उनके कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं. आकाश उत्तर प्रदेश में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर आयोग द्वारा कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाने के बाद वह आगरा की एक जनसभा में नजर आए थे. अब पांच वर्ष बाद वह पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के चुनाव में सभाएं करते हुए नजर आएंगे

मायावती भी करेंगी सभाएं
बसपा सुप्रीमो मायावती भी उत्तर प्रदेश में लगातार चुनावी सभाएं करेंगी. मंडलवार उनका कार्यक्रम लगाया जा रहा है. मायावती मंडलवार चुनावी सभाएं करेंगी और वहीं पर संबंधित लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को एक ही मंच पर बुलाया जाएगा. मायावती का कम से कम 18 चुनावी सभाएं करने की योजना तैयार की गई है. उम्मीदवारों द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सभाएं करने की मांग की जाएगी तो वहां भी उनकी सभाएं लगाई जाएंगी.

Back to top button