मेरठ का नाम भी 9 एक्सप्रेसवे वाले शहरों में हुआ शामिल
मेरठ में 9 एक्सप्रेसवे
आजकल यूपी में विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं. एक तरफ नोएडा एयरपोर्ट सुर्खियों में है, वहीं दूसरी तरफ कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश का मेरठ इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि यहां से 9 एक्सप्रेसवे गुजरते हैं. जिससे यात्रा का समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

इस एक्सप्रेसवे का क्या फायदा है?
इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में यात्रा आसान हो जाएगी. इस पर यात्रा करने से यात्रियों और मालगाड़ियों को राहत मिलेगी. जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि देखी जा सकेगी. सबसे जरूरी बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से सड़कों पर भीड़भाड़ कम हो जाएगी. जिससे तेज यात्रा के साथ-साथ यातायात भी सुचारू रूप से चल सकेगा.
कौन से एक्सप्रेसवे इसमें शामिल हैं?
1- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (96 किमी) दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ेगा.
2- गंगा एक्सप्रेसवे (594 किमी) जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा.
3- इसके अलावा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (210 किमी) दिल्ली, मेरठ और देहरादून को जोड़ेगा.
4- शामली-मेरठ एक्सप्रेसवे, (100 किमी से अधिक) जो शामली को मेरठ से जोड़ेगा.
5- मेरठ-कानपुर एक्सप्रेसवे (400 किमी से अधिक) जो मेरठ, अलीगढ़ और कानपुर को जोड़ेगा.
6- पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, (135 किमी) जो सोनीपत, बागपत, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ेगा.
7- वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, (135 किमी) जो मानेसर, पलवल और सोनीपत को जोड़ेगा.
8- एनएच-58 (मेरठ से हरिद्वार), (200 किमी) जो मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार को जोड़ेगा.
9- एनएच-334बी (मेरठ से पानीपत), (70 किमी) जो मेरठ, बागपत और पानीपत को जोड़ेगा.

