उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट किया जारी

लखनऊ यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है 11 और 12 अप्रैल को प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने की आसार जताई गई है वहीं, बारिश होने से पिछले दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन किसानों को भारी हानि हो सकता है प्रदेश में तेज धूप ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है इतना ही नहीं, भयंकर गर्मी की वजह से बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगी हैं इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है

Newsexpress24. Com up download 2024 04 09t083912. 380

WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है इस वजह से लोगों को तीखी गर्मी का एहसास हो रहा है मौसम विभाग के अनुसार आने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से बारिश का सिस्टम बन रहा है इस दौरान उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बारिश होने की आसार जताई जा रही है यूपी में इस हफ्ते के दो दिन 11 और 12 अप्रैल का बारिश होने के आसार हैं इस दौरान तेज आंधी और ओले गिरने के आसार है

इन जिलों में अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ और ललितपुर में मौसम बदलने के आसार हैं इस दौरान प्रदेश में 35 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाऐं चल सकती हैं आंधी चलने के साथ ही ओले गिरने का भी अनुमान है अचानक मौसम बदलने से किसानों को भारी हानि उठाना पड़ सकता है खेतों में गेहूं की फसलों की कटाई का समय चल रहा है

कहां कितना रहा तापमान
उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हरदोई में अधिकतम तापमान 37.5 न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कानपुर में अधिकतम तापमान 39.8 न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 36.6 न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

Back to top button