यूपी में अगले 3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यूपी के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए गए और 8 बजे के बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं जोरदार बारिश हुई. फतेहपुर में महज 2 घंटे की झमाझम बारिश से ही शहर पानी-पानी हो गया. उधर, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. लोगों को भयंकर गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई स्थानों पर जलभराव से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा.

लखनऊ मौसम केंद्र की माने तो सोमवार से मौसम में परिवर्तन हुआ है. कई इलाकों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. 1 और 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश की भिन्न-भिन्न स्थानों पर बारिश (64.5-115.5 मिमी) से बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) होने की आसार है. वहीं, 3 जुलाई को भी पूर्वांचल जिलों में बारिश के आसार हैं. कानपुर, खीरी, बलिया, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, हमीररपुर, बरेली, झांसी, हरदोई, उरई, मऊ, मेरठ, प्रयागराज, आजमगढ़, हापुड़, मैनपुरी, सहारनपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, हाथरस, औरैया, शाहजहांपुर, एटा, शामली, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बिजनौर, इटावा, फिरोजाबाद और सहारनपुर समेत अन्य जिलों में गरज, चमक के साथ जोरदार बारिश के आसार हैं.
झांसी में 33.4 मिमी बारिश
यूपी के झांसी जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई है. यहां करीब 33.4 मिमी पानी गिरा है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून के एक्टिव होने के बाद पूरे प्रदेश में बारिश का क्रम जारी रहेगा. वहीं, तापमान में भी कमी आई है. दिन में 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बनी रहेगी.
गंगापार में धंसी सड़क
गंगापार के विकासखंड जसरा भीतर ग्राम पंचायत चिल्ला मौहानी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सड़क पहले ही बारिश में दरक गई. सड़क पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. उधर, सड़क टूटने से आवागमन बाधित होने का भी खतरा मंडरा रहा है.

