पुलिस की पकड़ में आया हिन्दू छात्रा पर शादी का दबाव बनाने वाला टीचर मोहम्मद शहीद
लखनऊ: यूपी के अमरोहा में एक मुसलमान टीचर ने इंटर कॉलेज के अंदर एक हिन्दू नाबालिग छात्रा पर इस्लाम कबूल करके विवाह करने का दबाव डाला. आरोपी टीचर शहीद ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी की और नाबालिग को चुप रहने के लिए 1 लाख रूपए का ऑफर दिया. आरोपी शहीद ने विवाह की बात ना मानने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है.

खबरों के मुताबिक, अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में गणित पढ़ाने वाले मोहम्मद शाहिद ने नाबालिग हिन्दू छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. अश्लील हरकत करने के बाद शाहिद ने छात्रा के साथ विवाह करने के लिए कहा. उसने अपने से कई साल छोटी छात्रा से प्रेम की बात कही. शाहिद संभल जिले का निवासी है और कक्षा 9 का क्लास टीचर भी है. शाहिद की इस हरकत को लेकर हिन्दू छात्रा ने घर में पूरी बात बताई. परिजनों ने इसके बाद कॉलेज के प्रधानाध्यापक को इससे अवगत करवाया, किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई. उल्टे शाहिद इसके बाद और भी बदसलूकी पर उतर आया.
शाहिद ने इसके कुछ दिनों के बाद कक्षा के अंदर ही हिन्दू छात्रा से दोबारा गंदी हरकत की. इस बार उसने 1 लाख रुपए का ऑफर दिया और विवाह करने का दबाव डाला. उसने हिन्दू छात्रा का धर्मांतरण करवाने का कोशिश किया. शाहिद ने छात्रा को डराया भी. उसने धमकी दी कि यदि हिन्दू छात्रा उसकी बात नहीं मानती तो उसे वह परीक्षा में फेल कर देगा. डरी सहमी हिन्दू छात्रा ने अपने घर पर पूरी बात बताई और फिर पीड़ित परिजन साथ पुलिस के पास पहुँचे. उन्होंने कॉलेज में भी विरोध प्रदर्शन किया. शाहिद ने कॉलेज से भागने की कोशिश. हिन्दू छात्रा के इस्लाम में धर्म बदलाव की बात सुनकर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी कॉलेज पहुँचे और शाहिद के विरुद्ध एक्शन की माँग की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद शाहिद को अरेस्ट कर लिया है. शाहिद के विरुद्ध POCSO समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उसे कॉलेज प्रबन्धन ने भी सस्पेंड कर दिया है.

