उत्तर प्रदेश

411 भर्तियों के लिए 10 लाख से अधिक आवेदन

यूपी लोकसेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के अनुसार कुल 411 पदों पर नौकरियां निकली हैं, जिसके लिए लगभग 10 लाख 69 हजार 725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इस तरह एक पद पर लगभग 2600 से अधिक दावेदार हैं बता दें कि इसके लिए भर्ती परीक्षा फरवरी माह में संभावित है

Newsexpress24. Com jobs news 411 10 2600 download 2023 11 29t182743. 885

WhatsApp Group Join Now

किसके कितने पद

इसमें समीक्षा अधिकारी यानि आरओ के 334 और सहायक समीक्षा अधिकारी यानि एआरओ के 77 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होनी है यह पहला मौका है जबकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा लोक आयोग में आर ओ/ए आर ओ की भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं अभ्यर्थियों के आवेदन पर यदि गौर करें तो एक पद के लिए 2600 से अधिक दावेदार हैं आरओ/ एआरओ भर्ती में अचानक आवेदकों की संख्या बढ़ने के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं, लेकिन पहली वजह यह है कि लंबे समय से शिक्षक भर्ती समेत दूसरी भर्तियां नहीं आई हैं जिससे बड़ी संख्या में स्नातक कर चुके बेरोजगार युवाओं ने इस भर्ती में आवेदन किया है वहीं दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि आरओ के लिए सिर्फ़ स्नातक पास ही आवेदन के योग्य हैं

ये है अविनार्यता

वहीं समीक्षा अधिकारी के 334 पदों में से 322 यूपी सचिवालय,नौ पद लोक सेवा आयोग और तीन पद राजस्व परिषद के लिए हैं, जबकि सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए डोएक का ओ-लेवल प्रमाण पत्र या इसके समकक्ष अर्हता रखी गई है इसके अतिरिक्त हिंदी टंकण में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति की अनिवार्यता है इसकी वजह से सहायक समीक्षा अधिकारी में अपेक्षाकृत आवेदन कम हुए हैं उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2021 के बाद 2023 में समीक्षा अधिकारी यानि आरओ और सहायक समीक्षा अधिकारी यानि एआरओ की भर्ती निकली है इस भर्ती के लिए आयोग ने औनलाइन आवेदन 9 अक्टूबर से 9 नवंबर तक मांगे थे, लेकिन वन टाइम रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए आवेदन के आखिरी तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी

11लाख ने किया था रजिस्ट्रेशन

आरओ/ एआरओ के लिए कुल 11लाख 7 हजार 212 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 10 लाख 69 हजार 919 में फीस जमा किया है जबकि 10 लाख 69 हजार 725 अभ्यर्थियों ने आखिरी रूप से अपना फार्म सबमिट किया है, इसमें प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए रिक्त पदों के 15 गुना आदमी सफल घोषित किए जाएंगे प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के 40 जिलों में आयोजित होगी

पीसीएस से भी अधिक आवेदन 

आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस से भी डेढ़ गुना भीड़ आर ओ/ ए आर ओ की भर्ती परीक्षा में दिखाई दे रही है आयोग की पीसीएस भर्ती परीक्षा में 2019 में 5 लाख 44 हजार 664, 2020 में 5 लाख 95 हजार 696, 2021 में 6 लाख 91 हजार 173, 2022 में 6 लाख 03 हजार 536 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि पीसीएस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 लाख 65 हजार 659 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था

सबसे बड़ी भर्ती में 7 लाख आवेदन 

आयोग में अब तक सबसे बड़ी भर्ती एलटी ग्रेड सहायक अध्यापकों मानी जा रही थी 2018 में हुई सहायक अध्यापक यानि एलटी ग्रेड की भर्ती में अब तक 7 लाख 63 हजार 17 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, हालांकि इस भर्ती में शिक्षकों के पदों की संख्या भी अधिक थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में 10768 रिक्त पद थे यह भर्ती आवेदकों की संख्या के लिहाज से आयोग की अब तक कई सबसे बड़ी भर्ती थी, लेकिन आर ओ/ ए आर ओ की इस भर्ती ने आवेदकों के सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है

Back to top button