एनसीआरटीसी समय-समय पर सड़कों का करती है रखरखाव
इस फ्लाईओवर पर एक तरफ (दिल्ली की ओर आने वाली) सड़क का निर्माण पूरा किया जा चुका है, इससे दिल्ली की ओर जाने वालों को सुविधा होगी। आशा है कि अगले दो-तीन दिन में बेगमपुल की तरफ वाली सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद लोगों को पहले से भी बेहतर रोड मिलेगी। लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए सड़क का निर्माण कार्य केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही किया जा रहा है।

एनसीआरटीसी द्वारा मेरठ में मेवला फ्लाईओवर (अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु) पर कराया जा रहा सड़क निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल के करीब बने शताब्दी नगर नमो हिंदुस्तान स्टेशन से आगे बेगमपुल की तरफ मेवला फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर के एक तरफ (दिल्ली की तरफ) की सड़क का निर्माण पूरा कर दिया गया है, जिस पर यातायात सुगमता से चल रहा है। बेगमपुल की तरफ जाने वाली सड़क भी लगभग तैयार कर दी गई है जो जल्द ही जनता को इस्तेमाल करने के लिए मिलेगी।
रात के समय सड़क निर्माण के दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाता है। दिल्ली-मेरठ नमो हिंदुस्तान कॉरिडोर पर तमाम कार्य अब अपने आखिरी चरण में हैं। मेरठ में एलिवेटेड वायाडक्ट और टनल निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। फिलहाल स्टेशनों पर फिनिशिंग आदि से जुड़े काम तेजी से किए जा हैं। मेरठवासियों को शहर में नमो हिंदुस्तान के अतिरिक्त मेट्रो सेवा भी मिलेगी और तय समयसीमा से इस पूरी परियोजना को संचालित करने की आशा है।

