उत्तर प्रदेश

अयोध्या दीपोत्सव 2025 के मौके पर दुल्हन सी सजाई गई राम की नगरी, प्रकाशमय हुए कई मार्ग

प्रभु श्रीराम चौदह साल के वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे थे, तो अयोध्या वासियों ने श्रीराम के लौटने की खुशी में दीप जलाकर खुशियां मनायी थीं. दीपोत्सव-2025 में अयोध्या की गलियों, घाटों और मंदिरों में जीवंत होती प्रतीत हो रही है. चार दिवसीय इस महापर्व क

2025 9image 23 09 083230167ayodhya ll

WhatsApp Group Join Now

दीपोत्सव का आयोजन इस बार शनिवार से प्रारम्भ हो रहा है. शहर की प्रत्येक सड़क, मार्ग और घाट सज-धज कर तैयार हैं. मुख्य आकर्षण के रूप में ड्रोन शो, लेजर शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विदेशी रामलीलाओं का मंचन शामिल है. 14 साल के वनवास के बाद श्रीराम के लौटने की खुशी में अयोध्या त्रेतायुग के समय की तरह रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट से सजी हुई है.

80 हजार दीयों से रंगोली सजाई जा रही

अयोध्या के दीपोत्सव में राम की पैड़ी का दृश्य विशेष होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर पहली बार यहां 80 हजार दीयों से रंगोली सजाई जा रही है, जो भक्तिभाव, सौंदर्य और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी.

रंगोली की डिजाइन में पारंपरिक प्रतीक जैसे कलश, स्वास्तिक और कमल पुष्प शामिल हैं, जो समृद्धि, शुभता और भक्ति का संदेश देंगे. यह रंगोली मिट्टी के दीयों, प्राकृतिक रंगों और फूलों से बनाई जा रही है.

डाॅ राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की फाइन आर्ट विभाग की 50 छात्राओं ने इसे तैयार किया है. रंगोली संयोजक डाॅ सरिता द्विवेदी के अनुसार, यह सिर्फ़ कला नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है. जब सूर्य अस्त होगा और दीप प्रज्ज्वलित होंगे, तो पूरी रंगोली एक दिव्य छवि में बदल जाएगी, जो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगी.

पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क में उतरेंगे

19 अक्तूबर की शाम भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क में उतरेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल गुरु वशिष्ठ के रूप में उनकी अगवानी करेंगे. पूरे अयोध्या में पुष्पवर्षा का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा. हेलीपैड से लेकर रामकथा पार्क तक के मार्ग को सुन्दर ढंग से सजाया जा रहा है.

राम पैड़ी और घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने कहा कि सरयू घाट पर आरती, ड्रोन शो और झांकियों की प्रबंध विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से टेंडर द्वारा की गई है. राम पैड़ी और घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. मंदिरों की दीवारों पर फसाड लाइटिंग का प्रतिबिंब जल में मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है. धर्म पथ, राम पथ और भक्ति पथ पर थीम आधारित रोशनी और सजावट ने नगर को पूरी तरह आलोकित कर दिया है.

इस बार के दीपोत्सव में लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग की स्क्रिप्ट में परिवर्तन किए गए हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दो बड़ी एलईडी स्क्रीन पर घाटों और मुख्य आयोजनों के दृश्य सीधे दर्शकों तक पहुंचेंगे. दीपोत्सव के दौरान राम राज्याभिषेक कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा.

त्रेतायुग के रामराज्य की याद दिलाता राम नगरी

अयोध्या का यह दीपोत्सव सिर्फ़ रोशनी और सजावट तक सीमित नहीं है. यह आयोजन त्रेतायुग के रामराज्य की याद दिलाता है और भक्ति, संस्कृति और ऐतिहासिक परंपराओं को जीवंत करता है. पूरे नगर में भक्तिमय माहौल और आनंद का संचार हुआ है, जिससे अयोध्या रामनगरी के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान फिर से स्थापित कर रही है.

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाई राम की पैड़ी

नवें दीपोत्सव के अवसर पर राम पैड़ी नई नवेली दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो गई है. राम पैड़ी के दक्षिण मंदिरों की दीवारों की फसाड लाइटिंग से परावर्तित होती रोशनी की किरणें जल क्रीड़ा करती नजर आ रही है तो दूसरी ओर राम पैड़ी के उत्तर से लेकर चारों तरफ भिन्न-भिन्न तरह की जगमगाती सुन्दर नजारा प्रस्तुत कर रही है. इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के द्वारा लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग का रिहर्सल भी किया गया. इसके अतिरिक्त सरयू नदी के घाटों से लेकर राम पथ और धर्म पंथ पर भी भिन्न-भिन्न थीम पर आधारित लाइटें लगाई जा रही है.

डिजिटल स्तंभों और लाइटिंग से जगमगाएगा धर्मपथ

इस वर्ष दीपोत्सव में अयोध्या सिर्फ़ दीपों से नहीं, बल्कि डिजिटल आभा और आधुनिक लाइटिंग से भी जगमगाएगी. धर्मपथ से लेकर लता चौक, रामकथा पार्क और सरयू घाट तक हर कोना भव्य रोशनी से नहाया रहेगा.

धर्मपथ पर नेशनल हाईवे से प्रवेश द्वार तक दोनों ओर 18-18 फीट ऊंचे 30 डिजिटल पिलर लगाए जा रहे हैं. इन स्तंभों पर रामायण के प्रसंग और डिजिटल लाइट शो प्रदर्शित होंगे. डिजाइन मैनेजर नितिन कुमार ने कहा कि यह डिजिटल प्रस्तुति 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगी, जिससे श्रद्धालु त्रेता युग के दिव्य अनुभव में खो जाएंगे.

अयोध्या के प्रमुख स्थलों जैसे रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल और सरयू ब्रिज को सजाया जा रहा है. डिजिटल पिलर्स और आर्च गेट्स आधुनिक रूप देने के साथ धार्मिक भावना को जीवंत बनाएंगे.

दीपोत्सव पर सुबह से होगा कार्यक्रम

19 अक्टूबर को दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम प्रातः लगभग 10 बजे साकेत महाविद्यालय से प्रारम्भ होंगे, जहां से 22 झांकियां नगर भ्रमण के लिए रवाना होंगी. दोपहर में राम कथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा. वे प्रदर्शनी और शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे. तत्पश्चात राम-सीता स्वरूप हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरेंगे और भरत मिलाप के साथ राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी और वशिष्ठ मुनि के प्रति रूपों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. इसके बाद श्रीराम-सीता स्वरूप को रथ पर बैठाकर रामकथा पार्क में मंच पर आसन ग्रहण कराया जाएगा.

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि दीपोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रामनगरी एक बार फिर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव प्रसारण से श्रद्धालु घर बैठे भी दिव्य अनुभव का आनंद ले सकेंगे. दीपोत्सव-2025 अयोध्या में भक्ति, संस्कृति और रंग-बिरंगी रोशनी का अद्भुत संगम पेश करेगा.

Back to top button