उत्तर प्रदेश

हाटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पोल से टकराई, हादसे में एक की मौत

कुशीनगर के नेशनल हाईवे-28 पैकौली गांव के सामने बाइक को बचाने की चक्कर में यात्रियों से भरी बस पोल से टकरा गई. जिसमें एक आदमी की मृत्यु हो गई और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Download 59 7

WhatsApp Group Join Now

खरहरवा गोपालगंज बिहार के श्रद्धालु अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगारा गांव के सामने नेशनल हाईवे 28 पर अचानक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. भिड़न्त होते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई . आसपास के लोगों ने दौड़कर सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भिजवाया

बिहार के रहने वाले एक की मौत

बस हादसा में जहां एक आदमी 45 वर्षीय पंकज निवासी खरहरवा गोपालगंज, बिहार की भयावह मृत्यु हो गई. वही 9 लोग घायल हैं .जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है.

  1. अभिराज कुमार पुत्र शेखर 30 वर्षीय निवासी भवानीगंज,गोपालगंज,बिहार
  2. विशाल कुमार पुत्र संत सिंह 20 वर्षीय निवासी खरहरवा, जिला गोपालगंज, बिहार
  3. संजीव सिंह पुत्र रमेश राय 40 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज, बिहार
  4. पंकज कुमार पुत्र विश्वनाथ 50 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज, बिहार
  5. अशोक सिंह पुत्र राघव सिंह 55 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज बिहार
  6. मीरा देवी पत्नी पंकज कुमार 40 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज,बिहार
  7. बिंदा देवी पत्नी दीनानाथ सिंह 60 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज, बिहार
  8. इंदु देवी 60 वर्षीय निवासी खरहरवा,उसका गांव, जिला गोपालगंज,बिहार.

मौके पर पहुंची एनएचआई की टीम ने क्रेन से बस को हटाकर हाईवे को साफ कर आवागमन प्रारम्भ कराया जबकि वहीं हाटा कोतवाली पुलिस 45 वर्षीय मृतक पंकज के मृतशरीर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भिजवाया.

Back to top button