उत्तर प्रदेश

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में विस्फोटक के साथ आतंकियों की सूचना से मचा हड़कंप

यूपी के टूंडला रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में विस्फोटक के साथ आतंकवादियों की सूचना से हड़कंप मच गया. रेलवे अधिकारी अलर्ट हो गए. इस गाड़ी को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तीन घंटे तक ट्रेन के पहिये थमे रहे.जांच में हाथ कुछ भी नहीं लगा. जांच में पता चला कि एक्स से मिली ये जानकारी झूठी थी. गुरुवार की आधी रात 2.30 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रेन को जांच के लिए रोका गया.

 

67074f1265539 20241010 105040883 16x9 1

रेलवे ऑफिसरों को पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कुछ संदिग्ध आतंकियों के विस्फोटकों के साथ यात्रा करने की सूचना मिलने पर यूपी के टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को तीन घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया. ऑफिसरों नेबताया कि ‘एक्स’ उपयोगकर्ता से मिली सूचना गलत निकली, क्योंकि देर रात ढाई बजे से सुबह छह बजे तक की गई गहन जांच के बाद कुछ भी ”संदिग्ध” नहीं मिला.

प्रयागराज रेल मंडल के एक रेलवे अधिकारी ने बताया, ”देर रात करीब ढाई बजे हर डिब्बे के यात्रियों को जगाया गया और ‘मेटल डिटेक्टर’ तथा श्वान दस्ते की सहायता से उनके सामान एवं कोच की गहनता से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला.

उन्होंने कहा, ”हमें एक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के एक उपयोगकर्ता के ‘हैंडल’ से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध आतंकी विस्फोटकों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, जिसे वे एअर इण्डिया की दिल्ली-लेह उड़ान में लगाने वाले हैं. हमने कार्रवाई प्रारम्भ की, लेकिन यह समाचार गलत निकली.

Back to top button