उत्तर प्रदेश
कल से झेलनी होगी यात्रियों को परेशानी, जानें क्या है वजह
उत्तर प्रदेश में कल से दिल्ली- लखनऊ, गोरखपुर और दूसरे स्थानों पर दो दिन के लिए कठिनाई झेलनी होगी. अब रेलवे भिन्न भिन्न स्थानों पर ट्रैक की मरस्मत कराने की तैयारी करा रहा है. 3 और 4 सितंबर को 25 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रेलवे ने 21 ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया ह

WhatsApp Group
Join Now
बरेली आने जाने वाली ट्रेनें प्रभाावित
- 3 और 4 सितंबर को गोंडा-गोरखपुर रेलखंड में ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित होंगी. 21 ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा.
- 3 और 4 सितंबर को 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते और 12565/12553 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी.
- 3 सितंबर को 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस,12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के जगह पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी.
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 2 सितंबर को और 12557 चार सितंबर को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी.
- 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस चार सितंबर को छपरा-बलिया-फेफना-मऊ-शाहगंज-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी.
- 3 सितंबर को 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी. इन ट्रेनों का बस्ती में ठहराव नहीं होगा.
यह ट्रेनें भी प्रभावित
- 3 सितंबर को 12554 नयी दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी.
- चार सितंबर को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 04494 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा.
- एक सितंबर को 15904 चंडीगढ़ -डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और दो सितंबर को 20504 नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस न्यू बांगाईगांव -गोवालपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी.

