उत्तर प्रदेश

पीलीभीत टाइगर रिजर्व बाघों के दीदार के लिए माने जाने लगा मुफीद

पीलीभीत : उत्तरप्रदेश का पीलीभीत इको टूरिज्म हब के रूप में उभरा है 2014 में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद से ही यहां जंगली जानवरों के संरक्षण पर ध्यान दिया गया नतीजतन यहां बाघों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुआ ऐसे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व बाघों के दीदार के लिए मुफीद माना जाने लगा यदि वर्तमान पर्यटन सत्र की बात करें तो मात्र 3 माह में ही बीते वर्षों के कई रिकॉर्ड टूट गए हैंNewsexpress24. Com 3 16000 download 11zon 2024 03 12t211827. 071

WhatsApp Group Join Now

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है 2006 में 4 बाघों से प्रारम्भ हुआ आंकड़ा आज 70 के भी पार पहुंच गया है ऐसे में अन्य अभ्यारणों की अपेक्षा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में टाइगर के दीदार होने की संभावनाएं बहुत अधिक रहती हैं आए दिन इससे जुड़े अनेक वीडियो भी सामने आते रहते हैं यही कारण है बीते कुछ वर्षों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व को राष्ट्र ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मान्यता मिली है

विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा
एक तरफ जहां क्षेत्रीय पर्यटक बड़ी संख्या में यहां की सैर कर रहे हैं तो वहीं विदेशी पर्यटकों के आंकड़ों ने भी पिछले सभी पर्यटन सत्रों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं यदि आंकड़ों को देखा जाए तो 3 माह के भीतर ही तकरीबन 16,000 सैलानी पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में जंगल सफारी का आनंद ले चुके हैं वहीं इस आंकड़े में बड़ी संख्या में विदेशी अतिथियों की आमद भी दर्ज की गई है

ऐसे कर सकते हैं सैर
पीलीभीत टाइगर रिज़र्व का पर्यटन सत्र 15 जून तक चलने वाला है यदि आप भी यहां की सैर का प्लान बना रहे हैं तो आपको फटाफट अपनी बुकिंग पूरी कर लेनी चाहिए आप बुकिंग के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं

Back to top button