उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे पीएम मोदी

Narendra Modi in Varanasi this evening: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से 1 दिन पहले सोमवार को उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो (road show) करेंगे. इस दौरान 5 हजार से अधिक ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा करेंगी. बीजेपी ने मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है, जहां लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में 1 जून को मतदान होगा.

Newsexpress24. Com 6 6641da7553fef 20240513 131635826 16x9 1

WhatsApp Group Join Now

5 हजार से अधिक ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा करेंगी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने कहा कि रोड शो में 5 हजार से अधिक ‘मातृशक्तियां’ पैदल यात्रा करेंगी. रोड शो में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, कई मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम को मोदी का रोड शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक जाएगा.

रात्रि आराम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस जाएंगे : यात्रा के बाद वे विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होते हुए रात्रि आराम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस जाएंगे. दूसरे दिन मंगलवार को पीएम गंगा नदी में स्नान करेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

1 बीट के भीतर लगभग 100 प्वॉइंट बनाए गए : पदाधिकारियों ने कहा कि रोड शो के मार्ग पर 11 बीट के भीतर लगभग 100 प्वॉइंट बनाए गए हैं जिन पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में मोदी का स्वागत करेंगे. शहनाई, शंखनाद, डमरू दल के साथ काशी की जनता के साथ ही कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद भी लेने जाएंगे. रोड शो के मार्ग पर काशी की विभूतियों के कटआउट भी लगाए जाएंगे.(भाषा)

Back to top button