उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मुठभेड़ में सोहन सिंह को किया गिरफ्तार

  उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही इसी क्रम में थाना सेक्टर 24 पुलिस चौकी हरि दर्शन के पास चैकिंग कर रही थी इस दौरान सेक्टर 56 टी पॉइंट की तरफ सामने से एक मोटर साइकिल सवार आदमी आता हुआ नजर आया संदिग्ध लगने पर पुलिस ने रोकने की प्रयास की लेकिन वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल सवार आदमी पीछे मुड़कर भागने का कोशिश करने लगा संदेह होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया अपने आप को गिरता देख मोटरसाइकिल सवार लुटेरे डिसबैलेंस होकर गिर गया

Untitled 39

WhatsApp Group Join Now

गिरते ही कर दी पुलिस टीम पर फायर

जैसे ही गिरा वैसे ही उसने तमंचा निकाल और पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस ने जवाबी फायर कियाजिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई लुटेरे की पहचान सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र अवतार सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के रूप में हुई है यह शातिर बदमाश है इस पर नोएडा और दिल्ली में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज है पुलिस ने अन्य जिलों में भी इसके रिकॉर्ड वेरीफाई करने के लिए जानकारी साझा की है

तमंचे के दम पर करता था लूटपाट

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने लोकल 18 से वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा की राह चलते लोगों से मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटना करता था साथ ही यदि कोई विरोध करता तो हथियार के बल पर उसे डराता धमकता भी है पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है इसके पास से बाइक बरामद की गई है यह चोरी की है इसके अतिरिक्त 8500 नगद जिससे मोबाइल बेचकर कमाए थे इसके साथ पांच मोबाइल टेलीफोन बरामद किए गए यह मोबाइल लोगों से छीने गए थेयह अकेले काम करता था या साथी भी है इसकी पूछताछ की जा रही है

 

Back to top button