प्रधान नीरज जायसवाल को मिला गणतंत्र दिवस का परेड देखने का आमंत्रण
Republic Day Parade 2025 Guest: यूपी के महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर गांव के प्रधान नीरज जायसवाल को इस वर्ष गणतंत्र दिवस का परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। नीरज जायसवाल अपने विकास कार्यों और ग्राम पंचायत में अपनी मेहनत को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। गणतंत्र दिवस पर उनको निमंत्रण मिलन केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके कार्यकाल में उदितपुर गांव में स्कूल, मनरेगा पार्क, सड़क और अन्य सभी बुनियादी कार्यों में विकास देखने को मिलता है।

उनके काम करने की नयी कार्यशैली और मेहनत भी जिले में उनको एक अलग पहचान दिलाती है। नीरज जायसवाल को अपने अलग कार्यशैली और विकास कार्यों के लिए भिन्न-भिन्न प्लेटफार्म पर सम्मानित भी किया जा चुका है। महराजगंज जिले में उनके ग्राम पंचायत में हुए कार्यों को मॉडल के रूप में देखा जाता है।
स्थानीय स्तर पर सेट किया विकास का नया उदाहरण
उदितपुर के ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल ने लोकल 18 से वार्ता के दौरान कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर निमंत्रण मिलना उनके लिए बहुत ही गौरव का विषय है। जब उन्हें यहां सूचना मिली कि उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमंत्रित किया गया है तो गांव के लोगों में भी काफी उत्सुकता हुई़।
क्वालिटी के साथ कभी नहीं किया कॉम्प्रोमाइज
उनके द्वारा किए गए कार्य क्षेत्रीय लोगों को प्रेरित करता है और इसके साथ ही विकास का एक उदाहरण भी पेश करता है। नीरज जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कभी भी विकास कार्यों में क्वालिटी के साथ कोई कंप्रोमाइज नहीं किया। हमेशा ही ट्रांसपेरेंसी और रिस्पांसिबिलिटी को ही सबसे आगे रखा। इसके साथ ही उन्हें क्षेत्रीय प्रशासन का भी भरपूर योगदान मिला जिसकी वजह से उन्होंने विकास कार्यों को धरातल पर कर दिखाया है। उनके द्वारा बनाया गया पार्क और पंचायत ऑफिस और दूसरे विकास कार्यों को समय-समय पर काफी सराहना मिली है।

