यूपी में रेलवे ने दोहरीकरण, विस्तारीकरण और इलेक्ट्रिफिकेशन समेत निर्माण कार्यों की बढाई रफ्तार
लोकसभा चुनाव के बाद रेलवे ने दोहरीकरण, विस्तारीकरण और इलेक्ट्रिफिकेशन समेत निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी है. विकास कामों की गाड़ी पटरी पर आते ही कई रेल गाड़ियां कुछ दिन पटरी पर नहीं चलेगी.
पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर-लखनऊ, रोजा-सीतापुर सिटी दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में रोजा यार्ड रिमाडलिंग प्री-नॉन इंटरलॉकिंग के चलते खारिज गाड़ियों को बहाल कर परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया है. वहीं प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म 4 और 5 के उन्नयन कार्य के ब्लॉक पर कई गाड़ियों का रूट बदला गया है.
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच अगस्त तक खारिज रहेगी. ट्रेन खारिज होने से दिल्ली के यात्रियों की कठिनाई बढ़ जाएगी. रेलवे ने वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 31 जुलाई से चार अगस्त और दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक अगस्त से छह अगस्त तक खारिज कर दिया है.
वहीं 5 अगस्त को गोरखपुर से चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस खारिज रहेगी. NER पीआरओ अशोक कुमार के मुताबिक यात्रियों को राय दी जाती है कि वह शेड्यूल चेक करने के बाद ही बुकिंग करें.
एनईआर में इन 6 ट्रेनों का बदला रूट
- दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 4 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल-खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, सहारनपुर के रास्ते चलेगी. गाड़ी का ठहराव सीतापुर, सीतापुर सिटी, माइकलगंज, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद स्टेशनों पर नहीं दिया जाएगा.
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 6 अगस्त तक सहारनपुर-मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा,कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते जाएगी. ट्रेन का ठहराव नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, माइकलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर स्टेशनों पर नहीं होगा.
- 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 2 अगस्त को बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेन्ट्रल, खुर्जा-हापुड़, मेरठ सिटी-सहारनपुर के रास्ते जायेगी. गाड़ी का ठहराव सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, धामपुर, नजीबाबाद स्टेशनों पर नहीं दिया जायेगा.
- 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 31 जुलाई को सहारनपुर-मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा, कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी. नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा.
- 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 4 अगस्त को बुढ़वल-बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, खुर्जा, सहारनपुर से चलेगी. गाड़ी का ठहराव सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर स्टेशनों पर नहीं दिया जायेगा.
- 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 5 अगस्त को सहारनपुर-मेरठ सिटी, हापुड़-खुर्जा-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी. मार्ग बदलाव के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर स्टेशनों पर नहीं दिया जायेगा.
प्रयागराज स्टेशन पर ब्लॉक से बदलेगा 6 ट्रेनों का रूट
प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर ब्लॉक के चलते पूर्व से कुछ गाड़ियों को रद किया गया था, अब रेलवे ने उनका मार्ग बदलाव किया है. जिसे विभिन्न तिथियों तक निम्नवत् बढ़ाया जा रहा है.
मार्ग विस्तार के साथ गाड़ियों का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है. मार्ग बदलाव का अवधि विस्तार एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव भी दिया गया है. ट्रेनें जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते गुजरेंगी.
- 15560 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 अगस्त तक नए रूट से चलेगी. गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन शाम 8 बजे पहुंचेगी और 08:02 बजे जाएगी.
- 15559 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 अगस्त तक जौनपुर-वाराणसी से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 7.18 बजे पहुंचकर 7.20 बजे छूटेगी.
- 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अगस्त तक जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते छिवकी स्टेशन पर 16.20 बजे छूटेगी.
- 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जौनपुर के रास्ते गुजारी जाएगी.
- 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अगस्त तक जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते सुबह 7.20 बजे छिवकी से छूटेगी.
- 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 2 मिनट का रुककर 16.02 बजे छूटेगी.
लंबे रूट की 15 ट्रेनों को प्रयागराज छिवकी पर दो मिनट का ठहराव
- 11037 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 8 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
- 11038 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
- 11033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
- 11034 दरभंगा-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
- 18609 रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14 अगस्त तक नए रूट पर होगी.
- 22131 पुणे-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 अगस्त तक परिवर्तत रूट पर चलेगी.
- 22132 बनारस-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 अगस्त तक नए रूट से संचालित होगी .
- 19421 अहमदाबाद-पटना जं। एक्सप्रेस 11 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
- 19422 पटना जं।-अहमदाबाद साप्ताहिक 13 अगस्ततक नए रूट से चलेगी.
- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 तक नए रूट से चलेगी.
- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस 14 अगस्त तक तक नए रूट से चलेगी.
- 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी (सप्ताह में 04 दिन) 13 अगस्त तक चलेगी.
- 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी (सप्ताह में 04 दिन) 15 अगस्त तक चलेगी.
- 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
- 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 अगस्त तक नए रूट से चलेगी.
प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर कामकाज के चलते नहीं रुकेंगी ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया- रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए प्रयागराज रामबाग स्टेशन के लाइन संख्या 4 और 6 पर काम प्रारम्भ किया है. इसके लिए 5 अगस्त तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. अब ब्लॉक के दौरान रेलवे की इंजीनियरिंग टीम काम कर रही है. पांच अगस्त तक कई गाड़ियों का प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर ठहराव खारिज रहेगा.

