उत्तर प्रदेश

रेलवे ने अयोध्या से प्रयाग के बीच चलेगी ये स्पेशल, जानें टाइमिंग

लखनऊ : मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा पर्व के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर और प्रयाग के संगम पर स्नान के लिए जानें वाले भक्तों के लिए अच्छी समाचार है रेलवे ने अयोध्या से प्रयाग के बीच 4 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है रेलवे ने इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है यह स्पेशल ट्रेनें 14 से 25 जनवरी के बीच चलाई जाएंगी जिससे यात्रियों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी

Newsexpress24. Com rrc railway recruitment 2023 3015 download 2024 01 14t143539. 045

WhatsApp Group Join Now

उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है क्योंकि इस दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने का अनुमान है, स्पेशल ट्रेनों से लोगों को परेशानी नहीं होगी यात्रियों से निवेदन है कि सभी रेलगाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए रेल सहायता हेल्प लाइन नंबर 139 डायल करें या रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in देखें

यहां देखें लिस्ट:
गाड़ी संख्या 04223 अयोध्या कैंट–प्रयागराज संगम अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन (2 फेरा )
⦁ गाड़ी संख्या 04223 अयोध्या कैंट–प्रयागराज संगम अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 14.01.2024 और 24.01.2024 को अयोध्या कैंट से शाम 19:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दिनांक 15.01.2024 और 25.01.2024 को समय 02:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी यह ट्रेन अयोध्या कैंट, प्रतापगढ़ , सुलतानपुर होते हुए प्रयागराज संगम जाएगी और इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 12 कोच रहेंगे

गाड़ी संख्या 04224 प्रयागराज संगम – अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन (2 फेरा )
⦁ गाड़ी संख्या 04224 प्रयागराज संगम -अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.01.2024 और 25.01.2024 को समय 14:50 बजे प्रयागराज संगम से प्रस्थान करके रात्रि 23:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी यह ट्रेन प्रयागराज,सुलतानपुर, प्रतापगढ़ , के रास्ते अयोध्या कैंट आएगी र इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 12 कोच रहेंगे

गाड़ी संख्या 04225 अयोध्या कैंट -प्रयागराज संगम अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन (2 फेरा )
⦁ गाड़ी संख्या 04225 अयोध्या कैंट–प्रयागराज संगम अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 14.01.2024 और 24.01.2024 को अयोध्या कैंट से शाम 22:15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दिनांक 15.01.2024 और 25.01.2024 को समय प्रात: 04:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी यह ट्रेन अयोध्या कैंट, प्रतापगढ़ , सुलतानपुर होते हुए प्रयागराज संगम जाएगी और इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 12 कोच रहेंगे

गाड़ी संख्या 04226 प्रयागराज संगम- अयोध्या कैंट* अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन (2 फेरा )
⦁ गाड़ी संख्या 04226 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.01.2024 और 25.01.2024 को समय रात्रि 21:45 बजे प्रयागराज संगम से प्रस्थान करके अगले दिन प्रात: 04:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी यह ट्रेन प्रयागराज,सुलतानपुर, प्रतापगढ़ , के रास्ते अयोध्या कैंट जाएगी और इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 12 कोच रहेंगे

Back to top button