उत्तर प्रदेश

मेरठ में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर किया गया उसका जोरदार स्वागत

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात बलात्कार के आरोपी के जमानत पर छूटकर घर आने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं आरोपी उसके घरवालों ने मिलकर इसका उत्सव मनाया. पटाखे चलाए, हर्ष फायरिंग कर दी और डीजे पर आपत्तिजनक गाने भी चलाए गए. Download 11zon 2024 07 01t110701. 595

WhatsApp Group Join Now

घर में खींचकर किया था दुष्कर्म
भावनपुर गांव के वसियत पुत्र मुन्ना ने किशोरी को घर में खींचकर बलात्कार कर दिया था. जिस पर पुलिस ने किशोरी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को कारावास भेज दिया था. वही शनिवार को देर रात आरोपी के कारावास से रिहा होने के बाद गांव में कुछ शरारती युवको ने आतिशबाजी और गोलिया चलाकर बवाल प्रारम्भ कर दिया. जब आरोपी अपने सा​थियों के साथ पीडि़त किशोरी के चाचा अयुब के घर के पास पहुंचे तो दोनो पक्षो़ मे हाथापाई प्रारम्भ हो गई.

चाचा के बेटे को लगी गोली
जब आरोपी अपने चाचा के साथ किशोरी के घर के पास से निकला तभी उसके चाचा अयुब के बेटे साजिद ने गोली लगने का शोर मचाते हुए मुद्दे की जानकारी पुलिस को दी. गोली लगने की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची और आनन फानन मे घायल को इलाज के लिए प्राथर्मिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. जहां से घायल को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया.

शोर मचाते हुए किया विडियो वायरल
एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी ने कहा कि साजिद ने अपने गर्दन के नीचे पेचकस मारकर गोली लगने का शोर मचा दिया. वही उसने गोली का शोर मचाते हुए अपने घायल होने का विडियों भी बनाकर वायरल कर दिया था.वही पेचकर लगने की पु​ष्टी इलाज कर रहे निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर ने भी की है. भावनपुर एसओ ने दोनो पक्षो से 15 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगो के विरूद्व संगीन धाराओं मे केस दर्ज किया है
विरोध करने पर दोनों पक्षों में टकराव
जब आरोपी पक्ष के लोग इस तरह उत्सव मनाते हुए किशोरी के घर पास पहुंचे तो किशोरी पक्ष के लोगों ने ये सब करने से रोका. विरोध करने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया. जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई. इसमें किशोरी के चाचा ने कहा कि फायरिंग में उनके बेटे के गले के नीचे गोली लग गई. घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. एसओ भावनपुर ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Back to top button